साप्ताहिक राशिफल : 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022: सिंह व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, पढ़ें अपना इस साप्ताह का राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, February 13, 2022

 

साप्ताहिक राशिफल : 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022: सिंह व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, पढ़ें अपना इस साप्ताह का राशिफल

ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






 साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक:  इस सप्ताह मंगल व शुक्र धनु राशि में,सूर्य कुम्भ में,शनि व बुध मकर तथा गुरु कुम्भ राशि में रहेंगे। केतु वृश्चिक में गोचर रत हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा  मिथुन राशि में रहेंगे चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मिथुन व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे।सिंह व कन्या के जातक  धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।


आइए अब 'हमसफर मित्र न्यूज' में जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--


1. मेष राशिफल- 

नवम मंगल शुक्र की युति शुभ है। जीवन में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर  व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी देगा। वृष व कर्क राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।


2. वृष राशिफल- 

इस सप्ताह सोमवार से जाँब में चन्द्रमा के कर्क में आने के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री सूक्त पढ़ते रहें। बुधवार व शुक्रवार को गाय को केला व गुड़  खिलाएं।तिल का दान करें।


3. मिथुन राशिफल-

 इस सप्ताह मंगलवार के बाद जांब में नए कार्य की योजना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में किसी रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।कम्बल का दान करें।

 

4. कर्क राशिफल- 

इस वीक मंगलवार के बाद चन्द्रमा इस राशि में आकर धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों में व्यस्त करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर में सफल रहेंगे।हनुमान जी की उपासना करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें।अन्न दान नियमित करते रहें।


5. सिंह राशिफल- 

राशि स्वामी सूर्य गुरु के साथ सप्तम हैं।इस सप्ताह जाँब में विशेष प्रगति है।शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। शुक्र का पँचम गोचर धन प्राप्ति में लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बंधित रुके प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।


6. कन्या राशिफल-  

बुध व शनि पँचम हैं। इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति  कर सकते हैं। जाँब में पोजीशन बेहतर रहेगा। सूर्य व गुरु खष्ठम हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत फलीभूत होगा। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा।परिवार संग यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में प्रगति करेंगे।नीला व आसमानी रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें तथा अन्न का दान करें।


7. तुला राशिफल- 

इस सप्ताह परिवार में किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।तृतीय शुक्र व मंगल जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।हनुमान जी की पूजा करते रहें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा। रुके धन का आगमन होगा। आसमानी व लाल रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।


8. वृश्चिक राशिफल-

 इस सप्ताह सोमवार के बाद जांब में विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा के अपने राशि कर्क में आने के बाद परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए कनकधारास्तोत्र का नियमित पाठ करें तथा अन्न का दान करते रहें।


9. धनु राशिफल- 

शुक्र व मंगल इस सप्ताह इसी राशि में है परिणामस्वरूप व्यवसाय में प्रभाव कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार से चन्द्रमा व गुरु गोचर जाँब को लेकर आशातीत सफलता दे सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय व जाँब में गुरु के तृतीय गोचर से लाभ है। लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द दान करें।


10. मकर राशिफल-

 सूर्य अब गुरु के साथ द्वितीय तथा शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।सूर्य शुभ हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जाँब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।तिल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।


11. कुम्भ राशिफल- 

 शनि व सूर्य द्वादश व गुरु इस सप्ताह इसी राशि में रहेंगे।व्यवसाय में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धित कई रुका कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी की नियमित पूजा करें।नीला व सफेद रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।  गाय को पालक व गुड़  खिलाएं।ऊनी वस्त्रों का दान करें।


12. मीन राशिफल- 

 सूर्य अब द्वादश तथा शनि एकादश रहेंगे। इस सप्ताह आर्थिक प्रगति करेंगे। मंगलवार तक जांब में विवादों से बचना होगा। छात्र कॅरियर में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। छात्र सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न व पीले फलों का दान करते रहें।

No comments:

Post a Comment