आज का राशिफल : 12 फरवरी 2022: मेष वालों को मिलेगी सफलता, मिथुन वाले धैर्य से काम लें - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, February 12, 2022

 

आज का राशिफल : 12 फरवरी 2022: मेष वालों को मिलेगी सफलता, मिथुन वाले धैर्य से काम लें 

ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






12 फरवरी, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे जया व भीष्म एकादशी कहते हैं। सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

 12 फरवरी, शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:28 से 06:16 तक रहेगा। अमृत काल रात 10:13 से 12:04 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं। शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' से कैसा बीतेगा आपका दिन…


मेष राशिफल :

विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान के लिए आज आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच सकते हैं। आज आपको व्यापार में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। 

उपाय- तुलसी की पूजा करें।


वृष राशिफल :

यदि कोई विवाद था, तो वह उसे दूर कर गले मिलेंगे। आपको ससुराल पक्ष के लोगों से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपकी अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है।

उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।


मिथुन राशिफल :

आज आप आय के विभिन्न साधनों में भी विनियोग करेंगे। आज आपके वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप यदि किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा और धैर्य से काम लेना होगा।

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 


कर्क राशिफल :

आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। 

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


सिंह राशिफल :

आज व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप गरीबों की सहायता या किसी जरूरतमंद की मदद के लिए सबसे पहले आगे आएंगे, लेकिन आज आपको अपने कार्य को छोड़कर दूसरों के कार्यों में नहीं पडना है, नहीं तो आपके कार्य बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।

उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें। 


कन्या राशिफल :

यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसके लिए अपने गुरुजनों व अपने मित्रों से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च होगा। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

उपाय- देवी पार्वती की पूजा करें। 


तुला राशिफल :

आज व्यापार कर रहे लोगों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए आज आपको व्यवसाय के कार्यों को ढीले में नहीं लेना है, नहीं तो बाद वह परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपके उत्तरदायित्वों में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

उपाय- जरुरतमंदों को अनाज का दान करें।


वृश्चिक राशिफल :

आज संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों के लिए आपको शाबाशी मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है,तो आपका यह सपना पूरा होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। 

उपाय- श्रीगणेश जी की पूजा करने के बाद घर के निकलें।


धनु राशिफल :

आज आप अपने भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी के लिए भी कुछ व्यय करेंगे, लेकिन आपको किसी के कहने में आकर अपने संचय धन को व्यय नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी घूमने फिरने जाने की योजना का प्लान भी बना सकते हैं। 

उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।


मकर राशिफल :

विद्यार्थियों को आज अपनी किसी समस्या के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी पड़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो उनके कष्टों में आज कुछ कमी हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके निर्णय लेने की क्षमता आपको लाभ दिलवाएगी।

उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें। 

 

कुंभ राशिफल : 

आज विवाह योग्य लोगों को कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको भी आज कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है और वह उसमें जा भी सकते हैं। परिजन से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।

उपाय- शनि से संबंधित मंत्रों का जाप करें।


मीन राशिफल : 

नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है, इसलिए आज उनको महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना बेहतर रहेगा। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार में किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों में माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी।

उपाय- कांटेदार पौधे पर जल चढ़ाएं।

No comments:

Post a Comment