पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी 2022 शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय में मनाई जायेगी
बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी 2022 शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय में मनाई जायेगी।
सर्वप्रथम प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा तत्पश्चात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, बिलासपुर नगर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंग भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास ने समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
No comments:
Post a Comment