कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर सदस्य बनाएं जाए -अर्जुन तिवारी
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
पामगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर स्थानीय विश्राम गृह पामगढ़ मे बैठक किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जांजगीर कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
बैठक मे श्री तिवारी ने पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में गति लाने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस के विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाने की बात कही.
श्री तिवारी ने बूथ कमेटी सेक्टर जोन कमेटी कि पुनर्गठन के बारे में विस्तार से चर्चा किया तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के युवा कांग्रेस सेवा दल महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्षों की जल से जल्द नियुक्ति कर कार्यकारणी का विस्तार किया जाए तथा कांग्रेस कमेटी खरोद, शिवरीनारायण के अध्यक्षों नियुक्ति संबधित सभी कार्यकर्ताओ से रायसुमारी एवं समन्वयक बनाने के लिए उक्त नगर पंचायत में प्रभारी नियुक्त करने की बात की. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पामगढ़ विधानसभा मिशन 2023 के संबंध में विस्तार से चर्चा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सरोज सारथी घासीराम चौहान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस पामगढ़( अनुसूचित जाति विभाग) ललित नायक, अजय दिव्य, नीरज खूंटे, श्याम कस्यप, कल्याण सिंह बर्मन, योगेश्वर सिंह, उदल कश्यप ,योगेश बघेल ,योगेश्वर सिंह, प्रदीप बनर्जी, दीपेन्द्र लहरें, रामायण पटेल, अनिल खूंटे, गोरे नोर्गे, प्रहलाद देवांगन, दिलीप देवांगन ,सुरेन्द यादव ,संजय गंधर्व, आकाश यादव, त्रियोगी कस्यप सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment