कांग्रेस प्रभारी ने बूथ एंव सदस्यता अभियान पर दिया जोर, लोगों से जुड़ने की अपील हर बूथ पर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, January 21, 2022

 

कांग्रेस प्रभारी ने बूथ एंव सदस्यता अभियान पर दिया जोर, लोगों से जुड़ने की अपील हर बूथ पर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर...

मस्तुरी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीः बूथ एवं सदस्यता अभियान की पूर्ण सफलता हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक कार्यकाढरिणी की बैठक पचपेडी के विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य जिलापंचायत सभापति मस्तुरी ब्लॉक प्रभारी संदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संगठन की जो योजना बनती है उसको कुशलता पूर्वक पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा

 कि देश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हैं।  समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। मतदाता के रूप में तो जुड़ चुके है उन्हें अब सदस्यता में जोड़ना है। सदस्यता के महत्व पर चर्चा करते हुए हर बूथ पर सदस्यता करने पर बल दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि हम देश और प्रदेश की प्रगति, समाज और गरीब के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। हमें संगठन के विस्तार हेतु संगठन सदस्यता अभियान को पूर्ण करने के लिए बैठक स्तर पर 30जनवरी तक करना ,सदस्यता बुक बूथों पर देना ,सदस्यता अभियान सभी वर्ग, समूह के प्रभावी व्यक्तियों को बुलाकर सदस्य बनाने का कार्यक्रम किया जाएगा। बूथों पर अलग अलग पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता कराई जाएगी। जोन, सेक्टर बूथ,के  पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में जिम्मेदारी दी गई।

ब्लॉक प्रभारी संदीप यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए सदस्य के लक्ष्य को पूर्ण करने का आवाहन करते हुए तन मन धन से लगने की अपील की।

मस्तुरी प्रभारी प्रमोद जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक सही ढंग से किया जाए,कांग्रेस बूथ एवं सदस्यता अभियान में तेजी लाने और इसे जल्द पूरा करने को भी कहा। 

इस कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,जिलापंचायत सभापति संदीप यादव, जिलापंचायत सभापति राहुल सोनवानी,पूर्व सरपंच धनिया प्रमोद जायसवाल,नारद रजक जनपद सदस्य, प्रदेश सचिव एवं ब्लाक उपाध्यक्ष किरण तिवारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राजवाल, आई टी सेल अध्यक्ष रूपेश रोहिदास, महामंत्री पुतन दुबे, डाक्टर आर के वर्मा, ओम प्रकाश पैकरा,दीपक सिह, कान्ति भारद्वाज, लक्ष्मी यादव, केशव साहू,अजय शर्मा, अनुप पटेल अमृत राठौर, पुष्पेंद्र राय,विक्रम तिवारी,ताराचंद वर्मा, धनेष बांधे, मोहन खांडेल, गजपाल सिह पैकरा,परसराम कैवर्त, हरप्रसाद कैवर्त, राजू सोनी,शैलेश साहू,चंदराम साहू, मनसाराम मिरी,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सभी जोन,बूथ कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।


आप पढ़ रहे हैं देश के सबसे अधिक पढ़े जाने वाले में से एक 18 लाख से अधिक पाठकों के साथ आपका अपना 'हमसफर मित्र न्यूज' - 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस का बधाई संदेश अब मात्र 500 रुपये में..., जन्मदिन का फोटो बधाई 200 रुपये में, स्पेशल जन्मदिन बधाई 500 रुपये में... 

अपना फोटो भेजें और 9009153712 मोबाइल नंबर पर 'गुगल पे' अथवा 'फोन पे' करें ।

नोट - पैसे खाते में आने के बाद ही आपका बधाई संदेश लग जाएगा अतः आज ही भेजें, आज से ही बधाई संदेश दिखाया जाएगा... 

'हमसफर मित्र न्यूज'
संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा,
व्हाट्सएप नं. - 9009153712 

No comments:

Post a Comment