गाय के पेट में 35 दिन तक फंसी रही 20 ग्राम सोने की चेन, जब बाहर निकाल किया वजन तो मालिक-मालकिन के उड़े होश - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 18, 2022

 

गाय के पेट में 35 दिन तक फंसी रही 20 ग्राम सोने की चेन, जब बाहर निकाल किया वजन तो मालिक-मालकिन के उड़े होश

'हमसफर मित्र न्यूज' 


सभी लोग यह बात भली-भांति जानते हैं कि लोग अपनी अपनी पसंद के मुताबिक पशु-पक्षी पालते हैं। कुछ लोग पालतू जानवर जैसे गाय भी पालना पसंद करते हैं। भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। इसी बीच हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे


कर्नाटक के किसान और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को फूलों से सजाया। इसके साथ ही गाय को किसान ने 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई। जब उसने ऐसा किया तो गाय इस सोने की चेन को निगल गई।


किसान का नाम श्रीकांत हेगड़े हैं और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को गौ पूजा से पहले फूलों के आभूषण से सजाया था। जब पूजा के अगले दिन उन्होंने गाय के आभूषण उतारे तो पाया कि गाय ने फूलों की माला खाई तो उसके साथ वह चेन को भी निगल गई।


उसके बाद कपल काफी परेशान हो गया और उन्होंने करीब 35 दिन तक गाय के गोबर पर नजर रखी। इतना ही नहीं बल्कि कपल ने अपनी गाय को कहीं बाहर तक नहीं निकलने दिया था। फिर भी उसके गोबर से चेन नहीं निकली। इसके बाद श्रीकांत गाय को डॉक्टर के पास ले गए थे।


मेटल डिटेक्टर से जांच की गई कि क्या वाकई में गाय ने चेन को निगल लिया है। डॉक्टर्स के द्वारा स्कैन किया गया, जिसके माध्यम से यह पता लगाया गया कि आखिर गाय के पेट में वह सोने की चेन कहां पर फंसी हुई है। इसके बाद डॉक्टर की टीम ने गाय के पेट को फाड़कर चेन को बाहर निकाल लिया।


गाय के पेट से निकली हुई सोने की चेन को निकाल कर वजन किया गया तो 20 ग्राम की चेन सिर्फ 18 ग्राम ही रह गई थी। दरअसल हुआ ऐसा की चेन का एक छोटा सा हिस्सा गाय के पेट में ही रह गया था। उसके बाद डॉक्टर्स ने गाय के पेट की अच्छी तरह से जांच भी की परंतु कोई भी रिजल्ट निकल कर सामने नहीं आया। फिलहाल, कपल 18 ग्राम सोने की चेन मिलने के बाद काफी खुश हैं।


आप पढ़ रहे हैं देश के सबसे अधिक पढ़े जाने वाले में से एक 18 लाख से अधिक पाठकों के साथ आपका अपना 'हमसफर मित्र न्यूज' - 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस का बधाई संदेश अब मात्र 500 रुपये में..., जन्मदिन का फोटो बधाई 200 रुपये में, स्पेशल जन्मदिन बधाई 500 रुपये में... 

अपना फोटो भेजें और 9009153712 मोबाइल नंबर पर 'गुगल पे' अथवा 'फोन पे' करें ।

नोट - पैसे खाते में आने के बाद ही आपका बधाई संदेश लग जाएगा अतः आज ही भेजें, आज से ही बधाई संदेश दिखाया जाएगा... 

'हमसफर मित्र न्यूज'
संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा,
व्हाट्सएप नं. - 9009153712 

No comments:

Post a Comment