वैक्सीन लगवाने जा रहे छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए, दोनों छात्रों की मौत.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, January 8, 2022

 

वैक्सीन लगवाने जा रहे छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए, दोनों छात्रों की मौत..

'हमसफर मित्र न्यूज' 


जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र वैक्सीन लगवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया है। यह लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।


हादसे के बाद मौके पर परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बरभांठा गांव निवासी लोकेश बरेठ (15) पुत्र द्वारिका प्रसाद बरेठ और नीरज चौहान (15) पुत्र याद राम चौहान दोनों छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे। दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे। डभरा-छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए।


गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा रखा है।

 

हादसे में दोनों बच्चों के सिर पर चोट लगी। जबकि एक बच्चे का पैर टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया है। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे से आवागमन बाधित है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर वे अड़े हुए हैं।

No comments:

Post a Comment