18 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 18, 2022

 जय श्री परशुरामजी

18 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


18, 01,2022 मंगलवार
माघ मास,कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथी,प्रतिपदा तिथि 06:54 AM तक उपरांत द्वितीया,नक्षत्र पुष्य 06:42 AM तक उपरांत आश्लेषा , विष्कुम्भ योग 04:08 PM तक, उसके बाद प्रीति योग , राहुकाल 03:18 PM से 04:39 PM तक है ,चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

दफ्तर में आपको कुछ परेशानियां महसूस होंगी। मौसम में बदलाव के कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है। घर में किसी से कलह हो सकती है। वाहन या मकान खरीदने के लिये दिन बहुत शुभ है। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। 

वृषभ 

दफ्तर में आपको बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। पूर्व किए गए परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रूकी हुई रकम मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात सकती है। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी।  

मिथुन 

आज का दिन कुछ उलझन से युक्त होगा। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद उभर सकते हैं। तनाव में रहेंगे। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी विश्वास में कमी आयेगी। किसी कार्य में कमी के लिए दूसरों को जिम्मेदार न ठहराएं। अपनी काबिलियत से बिगड़े कार्य ठीक करेंगे।  

कर्क 

आज का दिन कुछ उलझन से युक्त होगा। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद उभर सकते हैं। तनाव में रहेंगे। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी विश्वास में कमी आयेगी। किसी कार्य में कमी के लिए दूसरों को जिम्मेदार न ठहराएं। अपनी काबिलियत से बिगड़े कार्य ठीक करेंगे। 

सिंह 

सभी के प्रति आदर रखें। किसी काम में बाधा आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी से काम में असफल रहेंगे। आप पर परिवार वालों का भरोसा बढ़ेगा। अपनी कार्यक्षमता पर अविश्वास न करें। बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति पर काबू रखना होगा। आर्थिक दिक्कत हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। जोखिम वाले कार्य सतर्कता के साथ पूरा करें।

कन्या 

आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अपने बच्चों के व्यवहार से खुश रहेंगे। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। मित्रों से आपकी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। 

तुला 

नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। युवाओं को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी। निवेश से फायदा होगा। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। 

वृश्चिक 

आज का दिन  बेहद खुशनुमा रहेगा। पास की जगह की यात्रा के योग बन रहे हैं। खरीददारी के लिये आज का दिन शानदार है। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। आपके कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से मानसिक शान्ति होगी। धर्म कर्म के प्रति रूझान रहेगा। 

धनु 

आपके जिम्मेदारी में विस्तार होगा। किसी मित्र के साथ विवाद होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट पर धन निवेश कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। आपकाे अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहेगी। 

मकर

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाएगी। आज आपको किसी की बात से ठेस भी लग सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भारी कार्य करते समय सावधानी रखें। घर में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार मिल सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान के दौरान सतर्क रहें।  

कुंभ 

आज किसी मित्र से पूर्व का विवाद दूर होगा। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। आपको कीमती सामानों की सुरक्षा में लापरवाही करने से बचना होगा। किसी की बातों से कष्ट होगा। अपशब्दों शब्दों का प्रयोग न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के यहां से शुभ समाचार मिल सकते हैं।  

मीन 

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों से गोपनीय बातें न कहें। आपकी उपलब्धियों से परिवार के लोग खुश रहेंगे। हड़बड़ी में कार्य न करें। आज किसी  काम में नुकसान हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। अपनी जवाबदारियों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं।आज का दिन ठीक रहेगा। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment