17 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, January 17, 2022

 जय श्री परशुराम जी

17 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


17/01/2022 सोमवार,पौष माह,शुक्ल पक्ष पूर्णिमा,पूर्णिमा तिथि 05:18 AM तक उपरांत प्रतिपदा ,नक्षत्र पुनर्वसु 04:37 AM तक उपरांत पुष्य ,वैधृति योग 03:53 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग ,राहुकाल 08:34 AM से 09:55 AM तक है।10:02 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

आज निजी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से आपको खुशखबरी मिलेगी।परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में वेतन बढ़ने की सम्भावना बन रही है। 

वृषभ 

दफ्तर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आपकी मैनेजमेंट क्षमता में बढ़ोतरी होगी। जमीन या शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। कारोबार में डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की परेशानियों का निदान होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। 

मिथुन 

कारोबार में कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। अपने कौशल से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये आपको व्यायाम आदि को अपनाना चाहिए। दिनचर्या में बदलाव अवश्य करना चाहिये। अफसर आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। नये काम को शुरू करने में किस्मत का साथ मिलेगा। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

कर्क 

आज आपकी खराब हो सकती है। घर-परिवार में खुशनुमा का वातावरण रहेगा। लव अफेयर शुरू हो सकता है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अधिक परिश्रम करना होगा। कुछ बाधा दूर होगी। आपको धन लाभ हो सकता है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

सिंह 

लाइफ पार्टनर के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी को लेकर आपको ध्यान देना पड़ेगा। परिवार के लोगों के साथ मधुरता बढ़ेगी। संतान के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। अलग-अलग स्तोत्रों से धन प्राप्त हो सकता है। 

कन्या 

दफ्तर में सहयोगियों का साथ रहेगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सलाह को गम्भीरता से लें। समाज में आपकी छवि अच्छी रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आप सकारात्मक महसूस करेंगे। शासकीय कार्य में प्रगति होगी। 

तुला 

कारोबार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। पैतृक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक परेशानियाँ दूर होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। आपको रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। 

वृश्चिक 

किसी गलत बातों पर ध्यान न दें। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्धों में दरार आ सकती है। नये कारोबार की प्लानिंग करना उचित नहीं है। बेवजह खर्चों पर रोक लगायें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। आज का दिन यात्रा के लिए उचित नहीं है। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। धन प्राप्त होगा। 

धनु 

आज आप स्वाध्याय में मन लगेग। धार्मिक कार्यों में काफी समय दे सकते हैं। नई जानकारियाँ जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। सगे संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेहमानों का आगमन होगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। सामाजिक लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। दिनचर्या में बदलाव लाएं। 

मकर 

आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी मित्र से बहस हो सकती है। सर्दी खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। घर पर दफ्तर का काम करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान से अनबन हो सकती है। दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें। लेनदेन सावधानी से करें। 

कुंभ 

कैरियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी कार्यक्रम के लिये आपको निमंत्रण प्राप्त होगा। कारोबार से अच्छा खासा लाभ होगा। रूका हुआ धन मिलेगा। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। सामाजिक स्थिति बदलने की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। 

मीन 

रिश्तेदारों के साथ  आपकी अनबन हो सकती है। मन में बोझ रहेगा। उदास हो सकते हैं। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आलस्य न करें। अपने आपको कई तरह के कामों में न भटकाएं। अधिक खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य लें। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment