जय श्री परशुरामजीः
10 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
10 जनवरी ,दिन सोमवार,पौष मास,शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथी,अष्टमी तिथि 12:24 PM तक उपरांत नवमी, नक्षत्र रेवती 08:49 AM तक उपरांत अश्विनी , शिव योग 10:36 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग, राहुकाल 08:34 AM से 09:54 AM तक है , 08:49 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज आप उत्साह से काम करेंगे। रहस्यमयी विद्याओं में आप रुचि लेंगे। दफ्तर में आप अनुशासन का काफी ध्यान रखेंगे। साझेदारों से आपको लाभ मिलेगा। एकांत में रहना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। संतान की जरूरतों को पूरा करेंगे।
राशि स्वामी – मंगल
आराध्य देव – हनुमान जी राशि रत्न – मूंगा
शुभ अंक – 1, 8
शुभ वार – मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार।
वृषभ
किसी रिश्तेदार की हरकत से दिक्कत में आ सकते हैं। आर्थिक समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में किसी कारण विवाद हो सकता है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को सेहत सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। आज आपके दैनिक खर्चों में वृद्धि होगी।
राशि स्वामी – शुक्र
आराध्य देव – मां दुर्गा राशि रत्न – हीरा
शुभ अंक – 2, 7
शुभ वार – शुक्रवार, बुधवार
मिथुन
निवेश से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। दोस्तों साथ आप समय बिताना चाहेंगे। लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। शासकीय कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में आप रुचि लेंगे। कुसंगति से दूर रहें।
राशि स्वामी – बुध
आराध्य देव – श्री गणेश राशि रत्न – पन्ना
शुभ अंक -3, 6
शुभ वार – मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार।
कर्क
आपका सेल्फ कांफिडेंस बढ़ा रहेगा। दफ्तर में किसी सहयोगी के व्यवहार से चिन्ता रहेगी। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। युवाओं के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
राशि स्वामी – चन्द्रमा
आराध्य देव – भगवान शिव जी राशि रत्न – मोती
शुभ अंक -4
शुभ वार – सोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार।
सिंह
कुसंगति से हानि होगी। पूर्व के निवेश से फायदा होने की संभावना है। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपको रिश्तेदारों की ओर अच्छा खबर मिल सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिये। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना हो सकती है।
राशि स्वामी – सूर्य
आराध्य देव – भगवान विष्णु जी राशि रत्न – माणिक्य
शुभ अंक -5
शुभ वार – रविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार।
कन्या
विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। किसी के मामले में दखल न दें। आपके सम्मान पर असर पड़ सकता है। अपनी गलतियों को स्वीकारने में देरी न करें। गोपनीय चर्चा सावधानी से करें। कुटिल लोगों के कारण आपको परेशानी होगी। आज यात्रा न करें।
राशि स्वामी – बुध
आराध्य देव – भगवान श्री गणेश जी राशि रत्न – पन्ना
शुभ अंक -3, 8
शुभ वार – बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार।
तुला
परिवार में खुशियां का माहौल रहेगा। उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। अनुशासित ढंग से आप सभी काम करेंगे। व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
राशि स्वामी – शुक्र
आराध्य देव – मां दुर्गा राशि रत्न – हीरा
शुभ अंक -2, 7
शुभ वार – शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार।
वृश्चिक
आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। सेहत को लेकर लम्बे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाये रखें। नौकरी के नए ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।
राशि स्वामी – मंगल
आराध्य देव – श्री हनुमान जी राशि रत्न – मूंगा
शुभ अंक -1, 8
शुभ वार – मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार।
धनु
लापरवाही न करें। किसी से गलत बात न करें। आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में सहयोगियों से अनबन हो सकती है। अपने कार्यों को लेकर थोड़ी गम्भीरता दिखाना आवश्यक है। व्यर्थ की यात्राओं में समय नष्ट न करें।जीवनसाथी के साथ आज चर्चा अवश्य करें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
राशि स्वामी – बृहस्पति
आराध्य देव – भगवान विष्णु जी राशि रत्न – पुखराज
शुभ अंक -9, 12
शुभ वार – बृहस्पतिवार तथा रविवार।
मकर
दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। दोस्तों के साथ समय गुजार सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जल्दी-जल्दी काम समेटने में लगे रहेंगे। अफसर आपके प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। धन को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। शुभचिन्तकों का अनादर न करें। खानपान का उचित ध्यान रखना होगा।
राशि स्वामी -शनि
आराध्य देव – भगवान शिव जी राशि रत्न -नीलम
शुभ अंक -10, 11
शुभ वार – शनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार।
कुंभ
किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो कता है। कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ होगा। युवाओं को नयी जॉब मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें इसके कारण आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा।
राशि स्वामी -शनि
आराध्य देव – भगवान शिव (रूद्र) राशि रत्न -नीलम
शुभ अंक -10, 11
शुभ वार – बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार।
मीन
दफ्तर में आज काफी बिजी रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। कैरियर को लेकर योजना बनाने के लिये बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। आज व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अदालती मामलों को लेकर कुछ समस्या बनी रहेगी। जमीन जायदाद के मामले उलझ सकते हैं।
राशि स्वामी –बृहस्पति
आराध्य देव – भगवान श्री विष्णु जी राशि रत्न -पुखराज
शुभ अंक -9, 12
शुभ वार – बृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार।
No comments:
Post a Comment