तीन दिन पहले नदी में तैरते हुए मिलीं महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली पुलिस, प्रेमी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 22, 2021

 

तीन दिन पहले नदी में तैरते हुए मिलीं महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली पुलिस, प्रेमी गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


रायगढ़ । तीन दिन पहले सकोबा मांड नदी के पानी में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस मामले में महिला के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


दरअसल 18 दिसम्बर को नदी में तैरती महिला की लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। इस दौरान महिला की पीएम रिपोर्ट आने पर गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक मीणा ने एएसपी लखन पटले को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। इस बीच पुलिस जांच में पता चला कि, मृतिका कुमारी बिली बाई 22 वर्ष निवासी ससकोबा का लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बेसराबहार के अशोक चौहान से प्रेम संबंध था। इस सूचना के बाद संदेही अशोक चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वो शादीशुदा है और उसका प्रेम प्रसंग कुमारी बिली बाई से था। 14 दिसम्बर को बिली बाई को फोन कर नदी के पास बुलाया था। यहां पर दोनों नदी में नहा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, उसने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से कुमारी बिली बाई के शरीर का पूरा कपड़ा निकालकर शव को नदी में बहा दिया था। साथ ही कपड़े को नदी किनारे खाई में फेंक दिया था।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment