अभिनेत्री सीमा सिंह को एक्सप्रेशन क्वीन की संज्ञा दी अभिनेता अखिलेश पांडे ने - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 8, 2021



अभिनेत्री सीमा सिंह को एक्सप्रेशन क्वीन की संज्ञा दी अभिनेता अखिलेश पांडे ने

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। तारा रमेश गुप्ता प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म मे छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सीमा सिंह इन दिनों बिलासपुर में अभिनेता अखिलेश पांडे के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं कल उन्होंने इस फिल्म का एक बहुत ही रोमांटिक गाने का शूट किया जब हमने इस संदर्भ में अभिनेता अखिलेश पांडे से पूछा की उन्हें उनके साथ काम करके कैसा लगा तब उन्होंने बताया कि वह एक मझी हुई अदाकारा है और उन्होंने कमाल के एक्सप्रेशन दिए हैं इसलिए वह उन्हें एक्सप्रेशन क्वीन भी कहते हैं उन्होंने कहा कि सीमा ने पहले भी उनकी दो फिल्मों मे काम किया है और उनके एक्सप्रेशन कमाल के आते हैं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके जैसा एक्सप्रेशन अभी और कोई भी हीरोइन नहीं दे पा रही है और इसलिए ही उन्होंने एक्सप्रेशन क्वीन की संज्ञा उन्हें दी है अखिलेश ने बताया कि उनके साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा और उन्हें उम्मीद है कि जिस गाने को उन दोनों ने साथ किया है वह सुपर डुपर हिट होगा क्योंकि इस गाने को कोरियोग्राफर विलास राउत ने बड़े ही अच्छे तरीके से फिल्मया है और डीओपी लक्ष्मण यादव ने शानदार तरीके से इसे शूट किया है। 

No comments:

Post a Comment