छत्तीसगढ़ पर तीन दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी ने बिलासपुर पहुंच कर मीडिया से किया वार्तालाप
बिलासपुर से 'गौतम बोन्दरे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान 7 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचे। रेस्ट हाउस पर पत्रकारों के चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी बात स्पष्टता के साथ रखी।जब उनसे पूछ गया कि आलोचकों द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने के लिए जिस तरह से आलोचना और माफी मांगने के लिए बात कही जा रही है इस बात पर आप क्या राय रखते हैं इसके बारे में आप बताइए। प्रह्लाद मोदी ने बताया कि परिवार का सदस्य उनके किसी भी राजनीतिक कार्य में कोई भी दखल नहीं देता है, ना ही किसी तरह का हस्तक्षेप करते है। परिवार ,परिवार की तरह रहता है और भाई साहब देश की मुखिया बनकर कार्य कर रहे हैं और वह अपने हिसाब से कार्य कर रहे हैं।उनसे फिर पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना को आप किस तरह से लेते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा जब कोई भी अच्छा काम होता है उसकी भी आलोचना होती है। आलोचकों को कोई बदल नहीं सकता उनका दिमाग कहां चलता है वो उनको पता है।जब उनसे पूछ गया कि आपके मीडिया की सुर्खियों में बने रहने का कारण क्या है ।उन्होंने बड़ी सहजता के साथ कहां राशन दुकानदारों के संगठन के कारण में मीडिया में रहता हूं। देश के प्रधानमंत्री के भाई होने के कारण मैं मीडिया में नहीं रहता।नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भाई नरेंद्र मोदी जी ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत अहमदाबाद से किया था। सेवा भावना के उद्देश्य से वह आर एस एस संघ से जुड़े जिसके बाद आर एस एस के प्रमुख लोगों की नजर नरेंद्र जी के कार्यों को देखा और पसंद किया। जिसके बाद राजनीतिक जीवन में उन्हें विभिन्न दायित्व के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर मिला और आज वह प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रहलाद मोदी के साथ भारतीय श्रम सहकारिता सोसायटी लिमिटेड अध्यक्ष लखन लाल साहू, कांकेर से सप कुरेती, अभय चोपड़ा, एवं दुर्ग से शिव श्रीवास्तव शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment