तेज रफ्तार बस ने आटो को मारी जोरदार टक्कर, आटो की परखच्चे उड़े, तीन की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 22, 2021

 

तेज रफ्तार बस ने आटो को मारी जोरदार टक्कर, आटो की परखच्चे उड़े, तीन की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


कोरिया। मंगलवार की बीती रात छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मनेंद्रगढ़ से रांची जा रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात शिवपुर चरचा निवासी कपिल देव, राजकुमार और दिनेश राजवाड़े तीनों मनोज टोप्पो के ऑटों में सवार होकर शिवपुर से फुलपुर जा रहे थे। इस दौरान रात साढ़े आठ बजे के बीच मनेन्द्रगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार राजहंस बस ने उनकी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवार तीनों युवक ऑटो के नीचे बुरी तरह से फंस गए थे और ड्रायवर लहूलुहान हालात में ज़मीन पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद सभी चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।


चरचा थाना पुलिस ने घटना की सूचना के बाद आरोपी बस ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment