बिना कपड़ों के दोस्त के फ्लैट से गिरी लड़की, इलाके में फैली सनसनी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 20, 2021

 

बिना कपड़ों के दोस्त के फ्लैट से गिरी लड़की, इलाके में फैली सनसनी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


ग्रेटर नोएडा:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आधी रात को दिल दहला वाला हादसा हो गया। यहां हाई प्रोफाइल सोसायटी की बिल्डिंग के सातवें माले से अचानक एक लड़की गिर गई। युवती के बदन पर कपड़े नहीं थे, वहीं गिरने की आवाज सुन आसपास भीड़ इक्ट्ठी हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 24 वर्ष है। उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं हैं और वो कोमा में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।


पुलिस के मुताबिक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हरियाणा के पानीपत में रहती है। वह 12 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने दोस्त के फ्लैट पर मिलने के लिए आई थी, लेकिन इसी बीच आधी रात को लड़की अचानक से सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। युवती के गिरते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया। लेकिन सोचने वाली बात है कि अब तक किसी ने भी लड़की के हाल-चाल नहीं लिए।


पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि अकसर उसकी और लड़की मुलाकात होती रहती थी। वह जब भी आती थी तो उसके फ्लैट पर रुकती थी। वहीं जांच में सामने आया कि युवती नींद और नशे की वजह से खिड़की से नीचे गिरी है। इधर युवती के दोस्त ने आगे बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के आसपास लड़की बाथरूम गई और अचानक से खिड़की से नीचे गिर गई।

No comments:

Post a Comment