'आज का सेहत'
क्या आपका दांत हैं पीलेपन.? घबराएं नहीं, ऐसा करने से दांत होगा चांदी जैसे चमकदार
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
समाज में साफ-सफाई का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है, अन्यथा किसी सामाजिक कार्य में भाग लेना आपके लिए मुश्किल होगा। खासकर आपका दांत अगर खराब दिखाई दे तो लोगों के सामने बेइज्जती जैसे महसूस होगा क्योंकि आप किसी भी व्यक्ति से मिलते हैं तो हंसते हुए अथवा मुस्कुराते हुए उस वक्त लोगों का ध्यान आपके चेहरे और दांतों पर होता है।
आप नियम से दांतों की सफाई करते हैं लेकिन फिर पीले दिखते दांत आपका लुक बिगाड़ देते हैं। तो आपको इनका इलाज ढूंढना होगा।
इलाज भी ऐसा कोई कठिन नहीं है बल्कि इसे घर पर ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको ना ही ज्यादा खर्चा करना होगा और ना ही डॉक्टर के पास जाना होगा। घर में मौजूद सामान से कैसे करें दांत साफ, चलिए 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में जानते हैं-
1. दांत पीले होते क्यों हैं?
दांतों के पीलेपन का इलाज ढूंढने से पहले ये जान लीजिए कि आपके दांत पीले होते क्यों हैं? कई दफा हम ऐसी चीजें खाते हैं जिनसे दांतों का इनेमल खराब हो जाता है और दांत पीले दिखने लगते हैं।
इसके अलावा प्लाक की परत जमने से भी दांत पीले नजर आने लगते हैं। ज्यादा चाय या कॉफी पीने से भी दांतों का नेचुरल रंग बदल जाता है। पर हां, अगर दांतों की सफाई अच्छे से ना किया जाए तो भी दांत गंदे और पीले दिखते हैं।
2. हल्दी के असर से चमकेंगे दांत
हल्दी के इस नुस्खे में आपको कड़वा तेल मिलाना होगा। आप जितना तेल लें उससे आधी हल्दी ले लें। अब इस मिश्रण से दांतों की मसाज करें। दांतों का पीलापन जल्द ही दूर हो जाएगा।
3. नमक करेगा कमाल
ये घरेलू नुस्खा तो बिल्कुल आसान है। आपको बस घर में मौजूद नमक लेना है और साथ में थोडा कड़वा तेल भी। ये दोनों ही चीजें दांत तो साफ करेंगी ही बैक्टीरिया भी दूर करेंगी।
कुछ बूंद कड़वे तेल में चुटकी भर नमक ले लें और इससे दांत के साथ मसूड़ों की मसाज कर लीजिए। रोज करीब 3 से 5 मिनट ऐसा जरूर करें।
4. बेकिंग सोडा भी देगा चमक
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको बेकिंग सोडा और नींबू के रस की जरूरत होगी। नींबू का रस इतना मिलाना है कि पाउडर पेस्ट जैसा बन जाए।
इससे दांतों की मसाज करें और इसे एक मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें, आपको जल्द इसका असर पता चलने लगेगा।
5. केला भी देगा दांतों को रंगत
दांतों को साफ करने के लिए केले भी खूब काम आता है। इसके लिए आपको केले के छिलके के सफेद वाले हिस्से से दांतों को 1 से 2 मिनट के लिए रगड़ना है।
इससे दांतों को केले के छिलके में मौजूद सभी पोषण तत्व मिल जाते हैं। इसके बाद ब्रश जरूर करें। हफ्ते में 3 बार ऐसा किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment