शादी में जा रही एमबीबीएस की छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, December 3, 2021



 शादी में जा रही एमबीबीएस की छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


अलवर। राजस्थान के अलवर में एमबीबीएस छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पीड़िता बैचमेट दोस्त अनिल की बहन की शादी में शामिल होने अलवर आई थी। होटल में अनिल के दोस्त रवि ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया जबकि दूसरे दोस्त रविन्द्र ने वारदात में रवि की मदद की।


शादी में आई थी पीड़िता

 

पीड़िता ने महिला थाने  मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक,  पीड़िता बैचमेट दोस्त अनिल की बहन की शादी में शामिल होने आई थी जहां पर होटल में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए गहलोत सरकार की घेराबंदी शुरु कर दी है।


ऐसे दिया कुकृत्य को अंजाम

अलवर पुलिस ने दावा किया कि पूरी घटना उस समय हुई जब लड़की के बैचमेट ने उसे अलवर में अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया। पीड़िता को शादी समारोह में लाने के लिए बैचमेट ने अपने दोस्त रवि और रवींद्र को कार से भेजा। रवि उसे विवाह स्थल पर ले जाने के बजाय कथित तौर पर एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि रवींद्र कमरे के बाहर पहरा दे रहा था।

No comments:

Post a Comment