नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर से राजेश रजक होंगे भाजपा प्रत्याशी
बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर । नगरीय निकाय भाजपा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक के नाम की विधिवत घोषणा की। श्री कुमावत ने बताया कि दिनांक 3 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
No comments:
Post a Comment