शहर में मनाया गया धुमधाम से क्रिसमस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, December 25, 2021



शहर में मनाया गया धुमधाम से क्रिसमस 

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





बिलासपुर । शनिवार को ईसाई समुदाय के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस के अवसर पर शहर में भी क्रिसमस की धूम नजर आई रेलवे परिक्षेत्र स्थित सैक्रेड हार्ट चर्च और सिविल लाइन रोड स्थित डिसायपल चर्च में भी सुबह से ही विशेष आराधना की गई प्रभु यीशु के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के साथ समाज के लोगों को इस पर्व से जुड़ी मुख्य बातों से रूबरू कराया गया शुक्रवार और शनिवार की रात को ठीक 12:00 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही पर्व की शुरुआत हुई जिसके मद्देनजर लोगों ने अपने घरों में केक काटकर पर्व की शुरुआत की क्रिसमस का यह पर्व ईसाई समाज के लिए बेहद ही बड़ा होता है क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था आम हो या खास सभी प्रभु यीशु के जन्म उत्सव में शामिल होने सुबह से ही चर्च पहुंचते रहे शहर विधायक शैलेश पांडे महापौर रामशरण यादव सहित पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी चर्च पहुंचकर समुदाय के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी तो वहीं लोगों ने  क्रिसमस के महत्व को बताते हुए कहा कि महीने भर पहले से उन्हें इस पर्व का इंतजार रहता है लिहाजा आज का दिन कहां वे साल भर इंतजार करते हैं इस मौके पर चर्च में संगीत का भी आयोजन हुआ जहां सभी ने प्रभु यीशु को याद किया।

No comments:

Post a Comment