26 दिसंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, December 26, 2021

 जय श्री परशुराम जी

26 दिसंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 26/12/2021 • रविवार
पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी,सप्तमी तिथि 08:08 PM तक उपरांत अष्टमी ,नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 05:25 AM तक उपरांत हस्त , आयुष्मान योग 10:23 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग, राहुकाल 04:25 PM से 05:44 PM तक है ,11:14 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष

यात्रा करते समय का सावधानी रखें।  बिना मांगे किसी को सलाह न दें। खानपान काे लेकर सतर्क रहें। आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद परिश्रम करना होगा।

वृषभ

परिवार को साथ लेकर धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बुजुर्गों की सलाह से आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मिथुन

छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज आप बेहद शांत और सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।

कर्क

आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। उधार की रकम वापस मिल सकती है। बिना वजह खर्च न करें।

सिंह

आपको धन लाभ होने की संभावना है। जरूरी लेनदेन पूरे होंगे। जोखिम वाले काम करने से बचें। सेहत पर  बुरा असर पड़ सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। किसी की सलाह पर आप निवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं।

कन्या

कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी की बात से आज ठेस पहुंच सकती है। आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

तुला

कर्ज की रकम मिलने की उम्मीद है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा। दिनचर्या में परिवर्तन लाएंगे। जुआ, लाटरी से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

जल्दबाजी में सौदे न करें। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार सहित घूमने जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।

धनु

बुजुर्गों का ध्यान रखें। विरोधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। काम ज्यादा रहेगा। आपको थकान महसूस हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर

किसी से विवाद की आशंका है। आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। दफ्तर में अनमने ढंग से कार्य करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रख सकते हैं।  बोलचाल के दौरान सावधान रहेें।

कुंभ

शुभ सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों से मिलने जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी।  कर्ज देते समय  पूरी जानकारी हासिल करें।

मीन

जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आप अपनी सभी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे।


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220-9977701806

No comments:

Post a Comment