स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की पहली से आठवीं तक के बच्चों की समय सारिणी..... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 15, 2021



 स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की पहली से आठवीं तक के बच्चों की समय सारिणी.....

'सीताराम राणा' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


छत्तीसगढ़ 

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए छमाही परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी है।राज्य भर के बच्चों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने प्रश्न-पत्र तैयार किए हैं।


प्रदेश भर के सभी जिलों में बच्चों का एक ही पर्चे से आकलन किया जाएगा। कोरोना काल के करीब डेढ़ साल बाद बच्चे स्कूल में पर्चा हल करेंगे। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर बने प्रश्न-पत्र के जरिए परीक्षा ली जाएगी। पहली से आठवीं तक 30 लाख और 9वीं से 12वीं तक 15 लाख बच्चे शामिल होंगे।


एससीईआरटी के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश भर के बच्चों का सही आकलन हो सके, इसलिए एक ही जैसे प्रश्न-पत्र को बनाया गया है। इस प्रश्न पत्र को छपवाएंगे नहीं, बल्कि जिलों को मेल कर दिया जाएगा। वहां स्कूल स्तर पर बच्चों की परीक्षा शिक्षक लेंगे। प्रश्न-पत्र एससीईआरटी की ओर से मेल के जरिए भेजा जाएगा।


पहली से पांचवीं तक की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं छठवीं से आठवीं की परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।


 *पहली से पांचवी तक की समय सारणी*

 गणित हिंदी पर्यावरण अंग्रेजी

30 दिसंबर 2021 

गणित हिंदी गणित अंग्रेजी गणित

31 दिसंबर 2021 अंग्रेजी अंग्रेजी पर्यावरण गणित हिंदी

01 जनवरी 2022 मौखिक मौखिक अंग्रेजी हिंदी पर्यावरण


*छठवीं से आठवीं तक के लिए समय सारिणी:*

29 दिसंबर 2021 हिंदी गणित विज्ञान

30 दिसंबर 2021 गणित अंग्रेजी हिंदी

31 दिसंबर 2021 अंग्रेजी हिंदी गणित

01 जनवरी 2022 सामा. विज्ञान विज्ञान संस्कृत/ उर्दू

03 जनवरी 2022 विज्ञान संस्कृत/ उर्दू सामा. विज्ञान

04 जनवरी 2022 संस्कृत/ उर्दू सामा. विज्ञान अंग्रेजी


इसी तरह प्रदेश के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्राइमरी स्तर पर 29 दिसंबर से एक जनवरी तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं मिडिल स्तर पर 29 दिसंबर से चार जनवरी तक परीक्षा होगी। इसके लिए समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है।

No comments:

Post a Comment