5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, 4 नजदीकी रिश्तेदार गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 27, 2021

 

5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, 4 नजदीकी रिश्तेदार गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


होशंगाबाद. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हैवानों की काली करतूत जान पुलिस से लेकर आम आदमी तक हैरान है। दरिंदों ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी। मासूम का शव घर की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। इस घटना के बाद से परिवार और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति जमकर गुस्सा है।


हैवान 6 महीने से कर रहे थे मासूम का रेप

दरअसल, यह शर्मनाक मामला होशंगाबाद जिले के शुोभापुर गांव से सामने आया है। जहां शनिवार रात करीब 8 बजे की घर की छत पर मृत अवस्था में मासूम परिजन को मिली। रविवार सुबह सोहागपुर में उसके शव का तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम हुआ है। जिसमें पता चला कि मासूम के साथ पिछले 6 महीने से रेप हो रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर 4 नजदीकी रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।


मासूम के गले और पीठ पर नाखून के निशान 

बता दें कि पोस्टमार्टम में सामने आया है कि पहले मासूम के साथ रेप किया गया है, बाद में उसका गला दबकर हत्या की गई है। वहीं बच्ची के गले पर दबाने और पीट पर नाखून के निशान मिले हैं। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो वह नहीं मिली, इसके बाद वो छत पर गए तो बच्चे के शव को पकड़ों से ढ़क कर छिपाया गया था। 


नजदीकी परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

सोहागपुर थाना टीआई विक्रम रजक ने बताया कि मृतक बच्ची माता-पिता के साथ मामा-नाना के घर शोभापुर में रहती थी। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि इस पूरी घटना में नजदीकी परिजन शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस टीम  गंभीरता से मामले की जांच में जुटी हुए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या हत्या का केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment