अवैध गांजा बेचने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार दोपहिया वाहन सहित 3.5 किलोग्राम गांजा जप्त - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 27, 2021

 

अवैध गांजा बेचने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार दोपहिया वाहन सहित 3.5 किलोग्राम गांजा जप्त

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





बिलासपुरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पारूल माथूर केथाना प्रभारियों को नशे के व्यापार के विरुद्ध प्रभावी कारवाई करने के दिशानिर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि दो लडके मोटर साईकिल में अवैध मादक पदार्थ बेचने के फिराक में घूम रहे हैं।आवश्यक दिशानिर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया स्नेहिल साहू से दिशा निर्देश प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले लडको को पकडऩे के लिये टीम लगाई गई ।गणेशनगर के पास सडक किनारे रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों विजेंदर भारद्वाज पिता काशीराम और विजय यादव पिता फत्तु यादव दोनों  बोडसरा जैजैपुर जांजगीर चांपा को पकड़ कर उनके कब्जे से3.5किलोग्राम किमत 31500/रूपये का गांजा बरामद किया गया तथा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया।मामले में अपराध क्रमांक744/21धारा20(NDPS)एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।


*विवरण* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर द्वारा थाना प्रभारियों को नशे के व्यापार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किया गया था इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि 02 युवक बाईक में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर बिक्री के प्रयास में घूम रहे है जिन्हें पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम बना कर गणेश नगर के पास सड़क किनारे टीम लगाई गई जहां रेड कार्यवाही के दौरान आरोपीगण विजेंद्र भारद्वाज और विजय यादव के कब्जे से 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जप्त की गई।मामले में अपराध क्रमांक 744/21 धारा 20 b(NDPS) एक्ट दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

No comments:

Post a Comment