बड़ा हादसा : सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों के शव बरामद, 7 लोग घायल
'हमसफर मित्र न्यूज'
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे. चार शव बरामद किए गए हैं. जानें इस हादसे जुड़े अहम अपडेट्स...
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कुन्नूर में क्रैश हुए सेना के हेलिकॉप्टर में सिर्फ सीडीएस बिपिन रावत ही नहीं मोजूद थे, बल्कि उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. अभी किन-किन लोगों को हादसे के बाद बचाया गया है, सेना ने इस बारे में साफ नहीं किया है. अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
सेना का ये हेलिकॉप्टर कहां हुआ क्रैश?
सीडीएस को ले जा रहा सेना का यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पूरा इलाका काफी जंगल वाला है. वहीं, जिन लोगों को बचाया गया है, उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.
कहां से हेलिकॉप्टर ने भरी थी उड़ान?
एक लेक्चर सीरीज के लिए सीडीएस बिपिन रावत ऊटी वेलिंगटन गए थे. उनके साथ उनकी पत्नी और ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे. सीडीएस सुलूर से कुन्नूर आ रहे थे. उन्हें यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने थी.
No comments:
Post a Comment