खराब मौसम के कारण बिल्हा में 3 दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता एक दिन बाद होंगे प्रारंभ
संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। 29 दिसंबर। बिल्हा शनिचरी बाजार में आज से होने वाले विशाल 3 दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता को एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राजकुमार मानिकपुरी ने दी है।
मौसम विभाग से जानकारी मिलने के बाद लगातार चौथे वर्ष होने जा रहें मानस गान प्रतियोगिता को एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है। यह कार्यक्रम कल 30 दिसंबर गुरुवार के सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगे और रात्री 11 बजे तक जारी रहेगी। इसी तरह 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में इस वर्ष छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों के 65 टोली को शामिल किया गया है जो पिछले वर्ष 40 टोली शामिल हुए थे।
दर्शक हुए मायूस
आज सुबह से ही दर्शकों का आगमन शुरू हो गया था। जब पता चला कि मौसम की खराबी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है तब दर्शक मायूस हो गया। हालांकि कल से समय पर कार्यक्रम शुरू होंगे जानकर दर्शकों में उत्साह बढ़ा।
कल खुलेगी मौसम
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल से मौसम साफ होने लगेगी। आज 29 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ ओले भी गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं 30 दिसंबर को सुबह काला घना बादल के साथ कोहरा रहेगा जो धीरे धीरे साफ नजर आने की संभावना है। कोहरा छुटते ही ठंड में बढ़ोतरी होगी।
इनाम का खजाना है कार्यक्रम
संचालक श्री राजकुमार मानिकपुरी ने बताया कि पिछले वर्षों के तुलना में इस वर्ष इनाम में काफी वृद्धि किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले शास्त्रीय संगीत, फिल्म संगीत एवं लोकगीत /लोक संगीत वालों को प्रथम पुरस्कार 10000, द्वितीय पुरस्कार 5000 और तृतीय पुरस्कार 3000 रुपये नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही लक्की दर्शक पुरस्कार प्रतिदन 3 महिला एवं 3 पुरूष को, रामायण ज्ञान पुरस्कार प्रतिदन 5 बच्चों को जिसका उम्र 15 वर्ष के नीचे हो। समाज सेवा पुरस्कार - शिक्षा, स्वास्थ्य, कला तथा समाज सेवा करने वाले को उचित इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। भाग लेने वाले प्रत्येक मंडलियों को अनिवार्य रूप से 501 रुपये इनाम दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment