मोबाइल की लत लगाकर बालिका से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, December 31, 2021

 

मोबाइल की लत लगाकर बालिका से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

'हमसफर मित्र न्यूज' 



नागपुर। सोनेगांव क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 वर्षीय निखिल बंडू नेवारे और 70 वर्षीय मनोहर दौलत शेलारे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी अलग- अलग समय पर बालिका से जबरन दुष्कर्म करते आ रहे थे। 

 

सहेली ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार निखिल नेवारे ने अक्टूबर 2020 में बालिका को झांसा देकर उससे दोस्ती की। आरोपी उसे अपने मोबाइल फोन पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें दिखाया करता था। बालिका को जब इसकी आदत लग गई, तब निखिल मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। बालिका के साथ आरोपी मनोहर शेलारे भी घिनौनी हरकतें करता था। दोनों आरोपियों को एक-दूसरे की करतूत नहीं पता थी। पीड़िता ने एक दिन मनोहर और निखिल की करतूतों के बारे में अपनी एक सहेली को बताया।   उस सहेली ने इसके बारे में पीड़िता की मां को जानकारी दी। उसके बाद बालिका की मां निखिल पर नजर रखने लगी। इस दौरान निखिल ने 21 दिसंबर को बालिका को घर पर बुलाया। इसी बीच निखिल और मनोहर का भांडा फूट गया। दोनों आरोपियों के बारे में सोनेगांव थाने में शिकायत की गई।


लत लग चुकी थी मोबाइल की 

बालिका को आरोपियों ने मोबाइल की इतनी गंदी लत लगा दी थी कि वह परिजनों से मोबाइल के लिए जिद करने लगी थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आरोपी निखिल और मनोहर उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका शारीरिक शोषण करते थे। दोनों आरोपियों को जब भी अलग-अलग समय पर मौका मिलता था, तब वह बच्ची को शिकार बनाया करते थे।   मनोहर पंक्चर बनाता है


मनोहर पंक्चर बनाता है

मनोहर साइकिल का पंक्चर बनाता है। वह बच्ची को कभी चॉकलेट, तो कभी साइकिल चलाने व दुरुस्त करके देने के बहाने बुलाकर जबरन दुष्कर्म करता था। मनोहर की पत्नी की करीब 6 माह पहले मौत हो गई थी, तबसे वह मासूम के साथ घिनौनी हरकतें कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच शुरू है।



'दैनिक भास्कर' से साभार 

No comments:

Post a Comment