22 दिसम्बर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 22, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

22 दिसम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 22दिसम्बर बुधवार 2021
पौषमाह,संकष्टी गणेश चतुर्थी, ऋतु – शिशिरतिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया 
कृष्ण पक्ष चतुर्थी नक्षत्र
पुष्यराहू काल– 12:25 ।


आज का राशिफलः


मेष

आज आप घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की सराहना नहीं होगी। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाजी में किये गये काम से नुकसान हो सकता है। समय नष्ट न करें। दफ्तर में कुछ तनाव हो सकता है।


वृषभ

सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। बुजुर्गों की अवहेलना न करें। पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सगे संबंधियों की चिन्ता रहेगी। तनाव रहेगा।


मिथुन

जरूरी काम के लिये योजना बना सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। दफ्तर में थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। काम का दबाव रहेगा। लव रिलेशनशिप में में तनाव हो सकता है। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा।


कर्क

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति ढिलाई न करें। दोस्तों आपके सम्बन्ध और मधुर होंगे। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। आज आप रुके हुए कार्यों को निपटाएंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह

गैरजरूरी कार्यों के लिए खर्च कर सकते है। यात्रा को टालें। आमदनी कम रहेगी। किसी से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना ठीक नहीं है। आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।


कन्या

कार्यक्षेत्र की विपरीत परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी सराहना होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। खर्च सावधानी से करें।


तुला

स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। किसी की भावनाओं का अनादर न करें। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। यात्रा को टालें।


वृश्चिक

आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। प्रबुद्ध लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में मिठास रहेगी। घूमने जा सकते हैं। परिवार की समस्याओं को हल्के में न लें। संतान का मार्गदर्शन करें।


धनु

अपने विचारों को दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें। गुस्से के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के साधनों में कमी रहेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी तैयारी करनी होगी। अनजान लोगों से भरोसा न करें।


मकर

यात्रा कर सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। आपको उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट न करें। पैतृक मामले सुलझेंगे।


कुंभ

कठिन परिस्थितियों के बीच आपकी योग्यता साबित करेंगे।  कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। आज का दिन कुछ आलस्य भरा रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी से उम्मीद न रखें।


मीन

अपने काम को पूरा करने में लापरवाही न करें। छात्र ढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। किसी से गलतफहमी आज दूर हो सकती है। कारोबार में लाभ होगा।



पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment