20 दिसंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 20, 2021

 जय श्री परशुराम जी

20 दिसंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


20/12/2021दिनसोमवार,अयन दक्षिणायन,ऋतु हेमन्त,मास पौष,कृष्ण पक्ष,तिथि प्रतिपदा दोपहर 12:36 बजे तक तदुपरांत द्वितीया,नक्षत्र (₹आर्द्रा सायंकाल 07:46 बजे तक तदुपरांत पुनर्वसु
योग शुक्ल प्रात: 10:59 बजे तक तदुपरांत ब्रह्म,राहु काल प्रात: 08:27 से 09:44 बजे तक,अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:58 से दोपहर 12:39 बजे तक

 आज का राशिफलः

मेषह

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी दोस्त के साथ मतभेद दूर होगा। आज सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं। पास की जगह घूमने की योजना बनायेंगे। दंपत्तियों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में काफी सारे विचार आते रहेंगे। कार्यस्थल पर में परिवर्तन हो सकता है।

राशि स्वामी मंगल

राशि नाम अक्षर अ, ल, इ

नक्षत्र चरण चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

राशि रत्न मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य

वार मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार

आराध्यदेव श्री हनुमान।

 

वृषभ 

दिन की शुरुआत में कुछउलझन सकती है। हालांकि बाद में स्थिति अनुकूल होगी। आप परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों का श्रेय खुद लेने का प्रयास करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अनजान लोगों को कर्ज न दें। जोखिम लेने से बचें। 

राशि स्वामी शुक्र

राशि नाम अक्षर ब, व, उ

नक्षत्र चरण ई, उ, ए, ओ, वा,

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

राशि धातु लोहा, सीसा

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना, नीलम

वार शुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार

आराध्यदेव मां दुर्गा।

 

मिथुन

आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। कारोबार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाते रहें। वैवाहिक जीवन सौहाद्रपूर्ण रहेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। तनाव दूर होगा। 

राशि स्वामी बुध

राशि नाम अक्षर क, छ, घ

नक्षत्र चरण का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

राशि धातु चाँदी, सीसा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा, नीलम 

वार मंगलवार, वृहस्पतिवार तथा रविवार

आराध्यदेव श्री गणेश।

 

कर्क 

आज आपको सावधान रहना होगा छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कई लोगआपके विचारों से असहमत रहेंगे। अनियंत्रित खानपान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे।

राशि स्वामी चंद्र

राशि नाम अक्षर ड, ह

नक्षत्र चरण ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

राशि धातु चांदी, तांबा

शुभ/अनुकूल रत्न मोती, पुखराज तथा मूंगा

वार सोमवार, मंगलवार तथा वृहस्पतिवार

आराध्यदेव भगवान शिव


सिंह

आपको अपने कौशल का लाभ मिलेगा।कारोबार में में आपको नकदी की समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। छात्रों को  सफलता मिलेगी। पुराने दिक्कत से निजात मिलने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। 

 राशि स्वामी सूर्य

राशि नाम अक्षर म, ट

नक्षत्र चरण मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न माणिक्य, मूंगा, पुखराज

वार रविवार, मंगलवार तथा वृहस्पतिवार

आराध्यदेव श्री विष्णु।

 

कन्या 

आप अपनी नौकरी को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।  दिनचर्या काफी बाधित रहेगी। दफ्तर में सीनियर्स का सहयोग लेने में संकोच न करें। अपनी कमजोरियों पर काबू पाने का प्रयास करें। कारोबार में एडवांस पेमेंट मिलने से काम में तेजी आयेगी। धन लाभ हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिल सकती है।

राशि स्वामी बुध

राशि नाम अक्षर प, ठ, ण

नक्षत्र चरण टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा तथा नीलम

वार बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार

आराध्य देव श्री गणेश।

 

तुला 

आज का दिन उलझन वाला रहेगा। आज कुछ अलग ही विचारों में खोये रहेंगे। कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात के बाद मन प्रसन्न रहेगा। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शंकालु विचारों को ज्यादा महत्व न दें। अपनी क्षमता और मेहनत पर भरोसा करें। कष्ट दूर होंगे। 

राशि स्वामी शुक्र

राशि नाम अक्षर र, त

नक्षत्र चरण रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

राशि धातु लोहा, चांदी

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना तथा नीलम

वार शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार

आराध्यदेव मां दुर्गा।

 

वृश्चिक 

आज किसी से बहस हो सकती है। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ेगा। कुछ समस्याओं को ज्यादा महत्व न दें। अपने कार्य में एकाग्र होने पर ध्यान दें। परिवार में किसी कारणवश अनबन हो सकती है। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान को लेकर सावधानी रखें। धन लाभ होगा।  

राशि स्वामी मंगल

राशि नाम अक्षर न, य

नक्षत्र चरण तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

राशि धातु तांबा, लोहा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज

वार मंगलवार, वृहस्पतिवार तथा रविवार

आराध्यदेव श्री हनुमान।


धनु 

दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा। नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पास की जगह की यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया संबन्धित कार्यों के लिये दिन काफी अच्छा है। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। कुसंगति से नुकसान हो सकता है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

राशि नाम अक्षर भ, ध, फ, ढ

नक्षत्र चरण ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज तथा माणिक्य

वार बृहस्पतिवार तथा रविवार

आराध्यदेव श्री विष्णु

 

मकर

कारोबारी सौदे करते समय सावधानी रखें। दफ्तर की परेशानियों से तनाव में रहेंगे।विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों को लेकर पार्टनर्स के साथ मतभेद उभर सकते हैं।  आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

राशि स्वामी शनि

राशि नाम अक्षर ख, ज

नक्षत्र चरण भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, लोहा

शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, पन्ना तथा हीरा

वार शनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार

आराध्यदेव श्री विष्णु।

कुंभ

आज का दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदारों और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लोग आपको सम्मानित नजरों से देखेंगे। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें। तनाव दूर होगा। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल करे।

राशि स्वामी शनि

राशि नाम अक्षर ग, श, ष

नक्षत्र चरण गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, हीरा, पन्ना

वार बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार

आराध्यदेव श्री रूद्र।


मीन

आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। संतान को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या होगी। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। बड़ों की राय की अनदेखी न करें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

राशि नाम अक्षर द, च, झ, थ

नक्षत्र चरण दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज, मोती तथा मूंगा

वार वृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार

आराध्यदेव श्री विष्णु।



पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment