जय जय श्री परशुराम जी
11 दिसम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
11/12/2021 शनिवार,मार्गशीर्ष ,शुक्ल पक्ष , अष्टमी तिथि , अष्टमी तिथि 07:13 PM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 10:32 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा।सिद्धि योग 06:03 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग।
राहुकाल 09:41 AM से 11:00 AM तक है। 04:17 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगि।
आज का राशिफलः
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा।नकारात्मक विचार न आने दें। दूसरे शहरों में काम कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। आपको सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। अफसर आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
राशि धातु तांबा, सोना
राशि रत्न मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य।
वृषभ
कारोबार की दिक्कत दूर होगी। रूकी हुई रकम मिलेगी। ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। युवाओं को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति होगी। यात्रा पर योग बन रहे हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
राशि धातु लोहा, सीसा
शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना, नीलम.
मिथुन
प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुसंगति को त्यागें। खर्च सावधानी से करें। मित्रों के साथ गम्भीरता से चर्चा करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
राशि धातु चाँदी, सीसा, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा, नीलम ।
कर्क
जीवनसाथी से मधुर व्यवहार करें। आज निवेश करना शुभ नहीं है। पेट से जुड़ी दिक्कत का सामना कर सकते हैं। व्यापारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अत्यंत विषयों पर ज्यादा रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
राशि धातु चांदी, तांबा
शुभ/अनुकूल रत्न मोती, पुखराज तथा मूंगा।
सिंह
शासकीय काम में बाधा आ सकती हैं। परिवारवालों की सहमति के बगैर कोई काम न करें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। लवर्स के बीच परेशानियाँ दूर होंगी। आज कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, उनकी सेहत का ध्यान रखें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
राशि धातु तांबा, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न माणिक्य, मूंगा, पुखराज
कन्या
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है। शारीरिक कमजोरी का सामना करेंगे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मनमाफिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। यात्रा को टालें। निवेश कर सकते हैं।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
राशि धातु चांदी, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा व नीलम।
तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। महिला वर्ग की शृंगार में रूचि रहेगी। अपने सौंदर्य पर काफी ध्यान देंगे। अनजान लोगों से गोपनीय बातें शेयर न करें। अपने पार्टनर को आप काफी समय देंगे। किसी के व्यवहार से उसकी सोच का आंकलन कर सकेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
राशि धातु लोहा, चांदी
शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना तथा नीलम।
वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत शानदार रहेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। आज घूमने जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
राशि धातु तांबा, लोहा, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज।
धनु
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाज़ी न करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
राशि धातु कांस्य
शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज तथा माणिक्य।
मकर
आज का दिन परेशानी में बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत हो सकती है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। बेकार की बातों पर अपना समय बर्बाद न करें। भौतिक संसाधन जुटाने में खर्च करेंगे। तनाव दूर करने का प्रयास करें। कुसंगति से हानि होगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
राशि धातु चांदी, लोहा
शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, पन्ना तथा हीरा.
कुंभ
एक साथ कई कार्यों को पूरा करने का प्रयास न करें। मनोकामना पूरी होगी। पूर्व से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मनमाफिक व्यंजन का आनंद लेंगे। सेहत सुधारने दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
राशि धातु चांदी, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, हीरा, पन्ना।
मीन
किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। कैरियर संबंधी सफलता मिलेगी। शत्रु आपके ऊपर भारी रहेंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट दूर होगा। दांपत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। तनाव दूर होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सावधानी से खर्च करें।
राशि स्वामी वृहस्पति।
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
राशि धातु कांस्य
शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज, मोती तथा मूंगा।
No comments:
Post a Comment