10 दिसंबर : जानिए आज का दिन कैसे बिताएंगे आप, पढिए आज का राशिफल में... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, December 10, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

10 दिसंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


10/12/2021/शुक्रवार ,मार्गशीर्ष अगहन, शुक्ल पक्ष ,सप्तमी तिथि, सप्तमी तिथि 07:09 PM तक उपरांत अष्टमी |शतभिषा नक्षत्र 09:48 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा | हर्षण योग 08:22 AM तक, उसके बाद वज्र योग 06:54 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग ।
राहुकाल11:00 AM से 12:19 PM तक है | चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा |

आज कि राशिफलः

मेष 

आज आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं का लाभ होगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

राशि रत्न मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य।

वृषभ

विरोधियों की हरकत से सावधान रहना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यस्त रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। आज ज्यादा खर्च होगा। नशापान से दूर रहें। अपने व्यवहार की कठोरता को दूर करने का प्रयास करें। दिन सामान्य रहेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

राशि धातु लोहा, सीसा

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना, नीलम।

मिथुन 

दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च होगा। घरेलू जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे। छात्रों को लगन से पढ़ाई करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। मित्रों की मदद से कुछ जरूरी कार्य पूरे कर पाएंगे।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

राशि धातु चाँदी, सीसा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा, नीलम ।

कर्क 

दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहेगा। किसी कार्य के नहीं होने से आपको तनाव हो सकता है। सेहत पर असर पड़ेगा। एकांत में समय बिताने का प्रयास करें। जरूरी फैसले सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

राशि धातु चांदी, तांबा

शुभ/अनुकूल रत्न मोती, पुखराज तथा मूंगा।

सिंह 

बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता व्यक्त करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। 

 राशि स्वामी सूर्य

रंग सुनहरा

अंक 5

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न माणिक्य, मूंगा, पुखराज

कन्या 

किसी मित्र के साथ काफी दिनों से चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। आप आज अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार में सहजता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा तथा नीलम

तुला 

कामयाबी मिलेगी। कैरियर संबंधी प्रयास सफल होंगे। यात्रा करने के दौरान किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर काबू रखें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। आपका काम अच्छा चलेगा। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

राशि धातु लोहा, चांदी

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना तथा नीलम।

 वृश्चिक 

विरोधियों से सावधान रहें। किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अचल संपत्ति को लेकर तनाव बना रहेगा। आपका काम अच्छा चलेगा। व्यवसाय का आगे बढ़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

राशि धातु तांबा, लोहा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज।

धनु

कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आज बाहर जाते समय सतर्क रहें। काम का तनाव दूर होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज तथा माणिक्य।

मकर 

सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आवश्यक काम से दूसरे शहर जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर हो रही परेशानी दूर होगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का विचार फिलहाल त्याग दें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, लोहा

शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, पन्ना तथा हीरा।

कुंभ 

ज्यादा परिश्रम करना होगा। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। विवाद को टालें। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, हीरा, पन्ना।

मीन 

आपको कई तरह की जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ सकती है। आपका काम आपको लाभ देगा। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज, मोती तथा मूंगा।



पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment