अपने ही समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेसियों ने विधायक का जलाया पुतला - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, November 30, 2021

 

अपने ही समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेसियों ने  विधायक का जलाया पुतला

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 मस्तूरीः विधानसभा मस्तुरी की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने विगत दिवस अपने कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया था जिससे गाने के बोल पर भड़के समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर खूब विरोध प्रदर्शन हो रहा है साथ ही मस्तूरी के कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भी मस्तूरी जोंधरा चौक के पास डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी का पुतला दहन कर उनके विरोध में जोर शोर से नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किए हैं। मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी अपने बड़बोले पन के कारण एवं आए दिन अपने कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों से अभद्र भाषा का उपयोग करने के कारण कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, राजकुमार अंचल, लक्ष्मी भार्गव, लखन टंडन, अरविंद लहरिया,,अशोक रजवाल, दामोदर कांत, देवेंद्र कृष्णन, अरविंद लहरिया, नरेंद्र दिनकर, एनल ग्रीतलहरें, सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment