महिला कर रही थी धर्म परिवर्तन, मासूम बेटी ने की थाने में शिकायत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, November 17, 2021

 

महिला कर रही थी धर्म परिवर्तन, मासूम बेटी ने की थाने में शिकायत 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने घर में धर्म विशेष के धर्मगुरु को बुलाकर अपने बच्चों को दूसरे धर्म को मानने के लिए बाध्य कर रही थी। नौ साल की बेटी ने इसका विरोध किया तो महिला उसे धमकाने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों ने नाबालिग की मदद की। साथ ही नाबालिग की ओर से सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

स्वयंसेवी संगठन के धनंजय गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली कि सरकंडा के अटल आवास में एक नौ साल की नाबालिग को परेशानी की सूचना मिली। इस पर वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसके पिता सुबह काम पर चले जाते हैं। इसके बाद उनके घर में सीपत क्षेत्र में रहने वाला एक धर्म विशेष का धर्म गुरु आता है।

महिला के कहने पर धर्म गुरु उनके देवी-देवताओं की पूजा करना बंद करने कहता है। इसका विरोध कर पर उसकी मां धमकियां देती है। वहीं, नाबालिग के पिता से भी विवाद करती है। मतांतरण की जानकारी मिलने पर धनंजय गोस्वामी अपने साथियों के साथ सरकंडा थाने पहुंच गए। इसके बाद नाबालिग की ओर से मामले की शिकायत की गई है। शिकायत पर सरकंडा थाना प्रभारी ने कानून के अनुसार कार्रवाई की बात कही है।

पति को भी दी धमकियां

महिला के पति ने बताया कि उसकी हरकतों की जानकारी उसे पहले भी मिल गई थी। समझाइश पर वह उल्टे अपने पति को धमकियां देती थी। पत्नी की धमकियों से परेशान होकर वह इस मामले में चुप ही रहता था। वह अपने बच्चों को भी समझाइश देकर शांत करा देता था। मां की हरकतों से परेशान नौ साल की बेटी ने मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी।



'नई दुनिया' से साभार 

No comments:

Post a Comment