एक बच्चे के बाप ने किया नाबालिग से रेप पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 7, 2021

 

एक बच्चे के बाप ने किया नाबालिग से रेप पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




 बिलासपुर में एक बच्चे के बाप ने नाबालिग से रेप किया है। आरोपी नाबालिग को पहले से ही जानता था। इसी बात का फायदा उठाकर उसने पहली बार उससे संबंध बनाया था। बाद में डरा धमकाकर बार-बार बलात्कार करता रहा। इससे परेशान पीड़िता ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, सरकंडा इलाके में रहना वाला आरोपी अजय कश्यप(22) ऑटो चलाने का काम करता है। वह नाबालिग को काफी दिनों से जानता था। इस बीच करीब महीने भर पहले अजय नाबालिग के घर पहुंचा था। यहां उसने अकेला पाकर नाबालिग के साथ संबंध बनाया था। घटना के वक्त लड़की के घर पर कोई नहीं था। लड़की के माता-पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त भी वह मजदूरों के लिए गए हुए थे। इसके बाद से अजय बार-बार नाबालिग के घर जाकर उससे संबंध बनाना शुरू कर दिया।

लड़की जब इस बात का विरोध करती तो वह उसे डराने धमकाने लगा था। कहता था कि यदि वह किसी को यह बात बताएगी तो अजय उसे बदनाम कर देगा। इसी वजह से लड़की काफी परेशान थी। आखिरकार उसने कुछ दिन पहले अपने घर में पूरी बात बताई। जिस पर परिजनों के साथ मिलकर उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुख्य तौर पर ऑटो चलाने का काम करता था। अजय पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment