महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान पदयात्रा की शुरुआत वेदपरसदा से मस्तुरी मुख्यालय पहुंची। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, November 29, 2021

 

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान पदयात्रा की शुरुआत वेदपरसदा से मस्तुरी मुख्यालय पहुंची।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीः  प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश में बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ जन जागरण पदयात्रा  अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के विजय केशरवानी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के अगुवाई में आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम वेद परसदा से मस्तुरी मुख्यालय तक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर लोगों को जागरूक किया।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय ने कहा पूरे देश में केंद्र सरकार की विफलताओं को जन - जन तक पहुचाना हीं पार्टी का लक्ष्य है।जन - जागरण अभियान का मूल उद्देश्य गली - मोहल्ले एवं गाँव के अंतिम छोर तक पहुँच कर नरेन्द्र मोदी सरकार के वादा खिलाफी , बढ़ती महंगाई , किसान विरोधी नीति , रसोई गैस के बढ़ते दाम , पेट्रोल , डीजल पर लगाये गये बेतहाशा टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में जन - जागरण अभियान चलाकर पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों का पोल खोलना है , ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके । देश की बदहाली के साथ सात सालों में महंगाई इस कदर बढ़ गई है दैनिक वस्तुओं की कीमत आम आदमी की पहुँच से दूर हो गई है लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी के कानों में जूं तक नही रेंग रही मोदी सरकार खामोश बैठे हुए हैं।


मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया का कहना है केंद्र सरकार की मंशा को आज हर कोई जान गया है केंद्र सरकार की अपनी कोई नीति नही है,केंद्र सरकार सिर्फ जनता का दोहन करने में लगी है।किसानों, मजदूरों के अधिकार को छीनने मे लगी है।पेट्रोल डीजल की कीमत बढाकर केंद्र सरकार ने आम जनता पर बोझ बढा दिया है।देशभर की जनता महंगाई से परेशान है।युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं बेरोजगारी बढ गई है।पदयात्रा का हमारा उद्देश्य है लोगों को जागरूक करना ताकि आने वाली चुनाव में केंद्र सरकार भाजपा को करारा झटका मिले।केंद्र सरकार की नीतियों से इम जनता मुश्किल में पड रहे हैं।महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है।कांग्रेस सरकार की नीति हमेशा किसान, मजदूर, और इम जनता के पक्ष मे रही है।

जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार जनता के हित में विभिन्न योजनाओं को ध्यान दे रही है साथ हीं कोरोना लॉकडाउन के समय में गरीब एवं असहाय लोगों तक मदद पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार गुरुर एवं और संवेदनशील है लगभग 1 वर्ष के कठिन किसान आंदोलन के बाद कहीं मोदी सरकार की निद्रा खुली और तीनों कृषि कानून वापस लिए केंद्र की जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ देश के किसान युवा बेरोजगार एवं देश की जनता खड़ी है 2024 के चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।मोदी सरकार सिर्फ अपने पूँजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है देश की जनता का इन्हें कोई फिक्र नहीं है । 

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय का कहना है जनजागरण अभियान पदयात्रा का उद्देश्य गांव गली मोहल्ले तक जाकर मोदी सरकार के वादा खिलाफी, बढती महंगाई, किसान विरोधी नीति, रसोई गैस के बढते दाम, पेट्रोल, डीजल पर वृद्धि के खिलाफ जनजागरण अभियान पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों का पोल खोलना है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके।महंगाई आसमान को छू रही है जिसके चलते रसोई गैस, खाने पीने की खाद्य सामग्री लोगो के पहुंच से दूर होते जा रही है।मोदी सरकार लोगों से झूठ बोलकर अपनी सरकार बनाया और मोदी जब सरकार बने देश की दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का ,पंद्रह लाख रूपये खाता मे जमा करने का वादा झूठा निकला बढते महंगाई से गरीब किसान मध्यवर्गीय परिवार रोज परेशान होते जा रहें हैं मोदी सरकार जनता की नहीं सोचते हुए केवल अपने उद्योगपति मित्रों के बारे मे सोचते हैं।हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों की सरकार है हमेशा किसानों मजदूरों के लिए सोचते रहते हैं।सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ किया पच्चीस सौ रूपये समर्थन मुल्य मे धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के खातो मे रूपये डाले,दो रूपये प्रति किलो गोबर खरीद कर स्वसहायता समूहों को रोजगार दिया बिजली बिल आधा किये छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की जनता को बडी राहत देते हुए जनकल्याणकारी कार्य लगातार करते आ रही है।

केंद्र सरकार जिस प्रकार लगातार महंगाई बढाते जा रही है आम जीवन को प्रभावित कर गरीब जनता के ऊपर आर्थिक बोझ बढा रही है महंगाई से लोग परेशान हो रहें हैं। जिस हिसाब से महंगाई बढ रहा है उससे लगता है देश की जनता को एक वक्त के राशन लेने मेंं भारी दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से जनता को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।साथ ही केंद्र में बैठी मोदी सरकार का जमकर विरोध किया जा रहा है।

आज जनजागरण अभियान पदयात्रा में नागेंद्र राय की अगुआई में मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जिला महामंत्री अमित पान्डेय,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राजवाल,जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुकृता खुटे,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आरती राजपूत,प्रियंका, रमा शुक्ला, ब्लॉक महामंत्री पुतन दुबे,मुकेश बंजारे, भोला साहू,न.पं.मल्हार अध्यक्ष अनिल कैवर्त, महमंद सरपंच अनिल निषाद, लक्ष्मी यादव,जयंत मनहर,विक्रम तिवारी, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, डा.आर के वर्मा,कार्तिक पटेल,बादल विशंभर खुटे,देवेंद्र कृष्णन,रितुराज, सुभाष टंडन,पार्षद मोहन कैवर्त ,रामफल बबलू भारद्वाज, रामहरि कैवर्त, रामलाल कैवर्त, नरेश कैवर्त, दिनेश पाल दिनु,प्रमोद यादव,दुजराम,भाऊ पाठक  सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment