पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए थाने और नेताओं के काट रहा चक्कर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, November 12, 2021



पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए थाने और नेताओं के काट रहा चक्कर

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





बिलासपुर। अपनी धर्म पत्नी के हत्या का आरोपी खुद को और अपने परिवार को बचाने आनन फानन में थाने और समाज के सामाजिक नेताओं के चक्कर काट रहा है विगत हो कि मोहरा के छेदी लाल लहरे के बेटे तिरिथ राम लहरे की पत्नी सरस्वती की 28 अक्टूबर को कथित तौर पर जहर खुरानी से मौत हो गई थी    बताया जा रहा है सरस्वती के माता पिता की मौत के बाद ससुराल से रुपये मिलना बंद हो गया था चुकि सरस्वती के माता पिता के जीते जी की बहानों से तिरिथ लहरे द्वारा लाखो रुपये लिया गया जो विगत तीन साल से बंद हो गया था तब से सरस्वती पर प्रताड़ना किया जाने लगा था जिसे सरस्वती ने बताया था इस पर भी विगत डेढ साल से तिरिथ राम लहरें का गाँव की एक महिला से अवैध संबंध हो जाने के बाद से सरस्वती पर सारीरिक और मानसिक प्रताड़ना बुरी तरह से किये जाने लगा था , इसमे सरस्वती के द्वारा अपने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को इस संबंध में बताने पर उल्टे परिवार के सभी लोगों ने ही सबूत मांगने लगे जबकि पूरे परिवार सहित मोहरा के अधिकतर लोगों को इस अवैध संबंध की जानकारी थी इतना ही नही सरस्वती के ससुराल के सास ससुर  और पति के दीदी और जीजा सहित बगल में रहने वाले बड़े भाई और भाभी ने सरस्वती के बच्चे नही होने की उलाहना देते हुये तिरिथ लहरे को उकसाते हुये सरस्वती को घर से निकालने और दूसरी शादी करने पर दबाव देने लगे वही तिरिथ लहरे द्वारा सरस्वती को घर से निकालने के लिये तरह तरह से मानसिक और शारिरिक प्रताड़ना दिये जाने लगा ,घटना के दिन सरस्वती ने अपने मायके में फोन करके बताई कि उक्त महिला जिससे तिरिथ का अवैध संबंध है वह गालीगलौज कर रही हैं और जवाब देने पर तिरिथ लहरे मुझे बुरी तरह मारपीट कर रहा है और उसी दिन तिरिथ लहरे ने फोन करके सरस्वती के बड़े भाई को बताया कि सरस्वती ने जहर का सेवन कर ली है और उसे व्यापार विहार स्थित महादेव हॉस्पिटल में  भर्ती कराया गया है वही जिस दिन सरस्वती को भर्ती किया गया उसी दिन से वह बेहोश रही पहले आई सी यु फिर वेंटिलेटर पर रही और 28 अक्टूबर को सरस्वती की मौत हो गई ,  इसमे सरस्वती के मायके पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या न होकर एक योजनाबद्ध सोची समझी हत्या की साजिश है बताया यह भी जा रहा है कि यह घटना इस परिवार में पहली नही है इसके पूर्व भी इस परिवार ने पौंसरा की एक बेटी  हेमलता छोटी बहू को जला कर मार दिया था जिसकी गवाह स्वयं हेमलता ने सिम्स में डॉक्टरों सहित पुलिस के समक्ष मृत्यु पूर्व बयान दिया था जिस वजह उपरोक्त  लोगो सहित परिवार के काफी लोगों को जेल जाना पड़ा था

वही तिरिथ लहरे की पृष्ठभूमि के विषय में बताया जा रहा है कि वह सिलेंडर गैस चोरी कर बेचने का कार्य करता रहा है ग्राम जाजी में इसे रँगे हाथ चोरी के सिलेंडर और चोरी करने के समान के साथ पकड़ा गया था ,वही सरस्वती के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने सहित एस पी,आई जी ,पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री से अपील किये हैंऔर हत्या के आरोपियों पर कठोर दंड दिलाने निवेदन किये हैं, वही अब आरोपियों द्वारा दंड से बचने थाने और समाज के सामाजिक नेताओ के शरण लेने लगे हैं इसमे इनके द्वारा समाज के  नामी दलालो का सहारा लिया जा रहा है वही इस घटना से समाज और गांव में इस मोहरा के लहरे परिवार के प्रति काफी रोष व्याप्त है और रुपयों के लालच में साथ देने वाले सामाजिक दलाल की भी कड़ी आलोचना की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment