दुखद घटना : पति के शव देखते ही पत्नी ने देह त्याग दिया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, November 10, 2021

 

दुखद घटना : पति के शव देखते ही पत्नी ने देह त्याग दिया 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


हमीरपुर। पति की मौत से आहत पत्नी उसके शव के घर आने के बाद छत के ऊपर चढ़कर दुपट्टे से फांसी लगाकर सरिया के सहारे नीचे लटक गई। इससे उसकी भी मौत हो गई। अचानक हुई पति-पत्नी की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर एक साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। मृतक दंपती के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।


भौनिया निवासी संदीप कुशवाहा लोहा फैक्ट्री में फिटर की नौकरी करता था। दुर्घटना के करीब एक हफ्ते पहले ही गांव आया था। बीते 23 अक्टूबर को बिना हेलमेट लगाए पड़ोस के गांव पचखुरा खुर्द जाते समय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताते हैं कि बाइक से गिरते समय वह सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया था।जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। स्वजन ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान सात नवंबर को सुबह उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को देर शाम संदीप का शव गांव लाया गया। शव के आने के बाद 27 वर्षीय पत्नी रामजानकी शव से लिपट कर रोती बिलखती रही। फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया कि मृतक स्वजन के मुताबिक रात 11 बजे के बाद बिजली जाने पर अंधेरा छा गया। तभी वह अन्य स्वजन की नजरें बचाकर छत पर चढ़ गई और साथ लिए दुपट्टे से फांसी लगाकर सरिया के सहारे नीचे लटक गई। बिजली आने पर लोगों की नजर उसके शव पर पड़ी। रात में ही घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पाकर निवर्तमान थानाध्यक्ष बीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छत से नीचे लटक रहे शव को उतारा। ग्राम प्रधान अरङ्क्षवद पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव लाया जा रहा है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। मृतक दंपती अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, चार वर्षीय पुत्री परी, दो वर्षीय दिव्यांशु को रोते बिलखते छोड़ गया है।



'जागरण' 

No comments:

Post a Comment