शख्स ने साली और बेटी को गोली मारकर खुद भी कर लिया खुदकुशी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, November 22, 2021

 

शख्स ने साली और बेटी को गोली मारकर खुद भी कर लिया खुदकुशी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


शाहजहांपुर के राजकमल गुप्ता ने साली के साथ ही अपनी बेटी को गोली से उड़ा दिया। फिर अपने पेट पर भी गोली मार ली। इसमें राजकमल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उसकी बेटी व साली अभी जीवित हैं उन्हें इलाज के लिए पुलिस सीएचसी पर लाई है। घटना का कारण अभी परिवार वाले नहीं बता रहे हैं।


पिसावां के मूड़कला गांव में राजकमल गुप्ता की ससुराल है। वह शाहजहांपुर के सरांय मुहल्ले के रहने वाले हैं। राजकमल रविवार सुबह ससुराल आए थे। बेटी मोहिनी गुप्ता (18) भैया दूज से ननिहाल में थी। अपराह्न तीन बजे की घटना ससुराल वाले घर के अंदर की बताई जा रही है। घर के कमरे में बेटी मोहिनी गुप्ता व उसकी मौसी वंदना गुप्ता (22) थीं। उसी बीच मोहिनी के पिता राजकमल भी कमरे में दाखिल हुए और वहीं उन्होंने तमंचा से पहले बेटी मोहिनी के सीने पर फिर वंदना के माथे पर गोली दाग दी। इसके बाद वह खुद के पेट में गोली मार ली। घटना के बाद घर व गांव में शोर मच गया। खबर मिली तो कुछ देर में ही पुलिस आ गई। पुलिस ने घायल दोनों युवतियों को सरकारी जीप से लाकर सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, राजकमल गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।


वंदना के तिलक की चल रही थी तैयारी : 

बताया जा रहा है कि राजकमल की साली वंदना गुप्ता का विवाह तय है। घर में उसके तिलक की तैयारियां चल रही थीं। तिलक व विवाह की तारीखें अभी निश्चित होनी बाकी थीं। विवाह तय होने के बाद से घर में चहल-पहल बढ़ गई थी। बाजार से सामान भी लाया जाने लगा था।


पूर्व प्रधान के बड़े दामाद थे राजकमल : 

बताया जा रहा है कि मृतक राजकमल गुप्ता की ससुराल मूड़ाकलां में पूर्व प्रधान रामरतन गुप्ता के घर है। रामरतन की बड़ी बेटी सोमन गुप्ता राजकमल को ब्याही थीं। सोमन चार बहने हैं। इनमें पूनम, संध्या व वंदना छोटी हैं। वंदना को छोड़ अन्य तीनों बहनें विवाहित हैं।


कोई नहीं बता रहा घटना का कारण : 

मृतक राजकमल गुप्ता ने खुद के साथ ही अपनी बेटी व साली को गोली क्यों मारी। इसका जवाब ससुराल का कोई भी व्यक्ति नहीं दे रहा है। सभी अपने को घटना के कारण से अनभिज्ञ बता रहे हैं। वैसे मोहिनी गुप्ता राजकमल की इकलौती संतान बताई जा रही है।


पुलिस भी घटना के कारण से अनभिज्ञ : 

पिसावां थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं। यह लोग भी घटना का कारण अभी नहीं बता पा रहे हैं। खबर मिलते ही एसपी आरपी सिंह भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

No comments:

Post a Comment