सुशांत सिंह राजपुत के परिवार की कार ट्रक से भीड़े, हादसे में 5 सदस्यों की मौत
'हमसफर मित्र न्यूज'
फिल्म अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जो एक बार फिर एक्टर के फैंस को एकदम झकझोर देती है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदार एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ये दुर्घटना बिहार के लखीसराय नेशनल हाईवे पर हुई। जहां सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली की कार एक ट्रक से जा भिड़ी और ये खतरनाक एक्सीडेंट हुआ। इस कार दुर्घटना में गाड़ी में पांचों सदस्यों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार इस गाड़ी में 10 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोगों की मौत हुई है।इन 6 लोगों में से 5 मृतक सुशांत के रिश्तेदार हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो इन मृतकों में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह की बहन गीता देवी भी शामिल हैं।
फिलहाल घायल लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है जहां बताया जा रहा कि इनकी हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे जिन्होंने साल 2020 में कथिततौर पर सुसाइड कर लिया था।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिलहाल सीबीआई जांच कर रही है। आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए न्याय की गुहार लगाते हैं।
No comments:
Post a Comment