4 नवंबर : जानिए आज दीपावली के दिन क्या कह रहे हैं आपका राशिफल, पढिए कैसे बिताएंगे आज का दिन... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, November 4, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

4 नवंबर का राशिफल एवं आज का पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


4 नवंबर 2021: आज कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज दिवाली है. इस दिन मां लक्ष्मी ,भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करने का विधान है. दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व होता है. कहा जाता है कि इस दिन माता की विशेष कृपा मिलने से पूरे साल धन की कमी नहीं होती.।
आज कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि है. कार्तिक महीने को पुराणों में सर्वश्रेष्‍ठ माह कहा जाता है. इस माह जिसमें राधा-दामोदर पूजन, शालिग्राम पूजन, विष्णु पूजा और तुलसी पूजा का विशेष महत्‍व है. मान्‍यता है कि इस महीने सूर्य और चंद्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. इस महीने में इंसान अपने सभी पापों का नाश कर सभी संकटों को दूर कर सकता है.
आज दिवाली का पावन पर्व है. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करने का विधान है. आज गुरुवार भी है. गुरुवार के दिन मुख्य रूप से बृहस्पतिदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

आज का राशिफलः

मेष 

आज आप जोखिम लेने का प्रयास न करें। अपने सामर्थ्य से अधिक काम न करें। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ उत्सव का आनन्द उठायेंगे। जिम्मेदारी कम रहेगी। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। रिश्तों की उलझन दूर होगी। सकारात्मक रहेंगे।

वृषभ 

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। आज आपके व्यवहार और योग्यता की प्रशंसा होगी। आज आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से एकाग्र रहेंगे। पहले किये गये परिश्रम का आज लाभ प्राप्त होगा। दंपत्तियों के आपसी सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन 

आज किसी कार्य में आपको नुकसान हो सकता है। आज दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। युवा जातक लव अफेयर को लेकर तनाव में हो सकते हैं। मन पर काबू रखने का प्रयास करें। अधिक खर्च न करें। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिये। योजनाओं को गाेपनीय रखें।

कर्क 

आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। युवाओं को कैरियर सम्बन्धी खबर मिल सकती है। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहने वाला है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। रुके हुए काम होने से मन शान्त रहेगा। लोग आपकी बातों को सुनेंगे। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। धन लाभ होगा। छात्रों की कोशिशें कामयाब रहेंगी।

सिंह 

आज का दिन शानदार साबित होगा।  महिलाओं को लाभ होने की संभावना है।  धन संबंधी मामलों में सूझ-बूझकर निर्णय लेंगे। आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी अफसर की मदद से आपके काम हो सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी सामाजिक मुहिम से जुड़ सकते हैं। खानपान काे नियंत्रित रखें। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।

कन्या 

अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। विवादित मामलों में शामिल होने से बचना चाहिये। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी दिल की बातें करेंगे। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा। किसी पर भी तत्काल भरोसा न करें। धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करें।

तुला 

सामाजिक क्षेत्र में आपको काफी अहमियत मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। गूढ़ विद्याओं को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। कारोबार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

वृश्चिक 

आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। आप परेशान रहेंगे। मन व्यथित होगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पूजापाठ में मन लगेगा।

धनु 

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। परिवार के साथ त्यौहार का आनंद लेंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी भी विवाद से बचने का प्रयास करें। कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

मकर

दंपत्ति आज बेहद खुश रहेंगे। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं।  आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। कुसंगति से दूर रहें। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। आप आनन्द की अनुभूति करेंगे। बेवजह विवाद में न फंसे। गैरजरूरी कार्यों में खर्च करे से बचें।

कुंभ 

आज खुशी मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। समय पर अपने कार्य पूरे करेंगे। त्यौहार का आनंद लेंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यवसाय में मनोवांछित परिणाम मिलने से खुश रहेंगे। अध्यात्म में मन लगेगा। सकारात्मक रहेंगे। कोशिशें काम होंगी। तनाव दूर होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

मीन 

यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। आज खट्टे-मीठे अनुभव एक साथ होंगे। कुछ साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय का आनन्द उठायेंगे। तनाव दूर होगा। रिश्तेदारों से चर्चा होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment