29 नवम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
29 नवंबर, सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.35 पर होगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को सबसे पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।
29 नवंबर, रविवार की रात से चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश कर चुका है। इसका असर सोमवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दिन सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
आज किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाएं।
वृष
विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
मिथुन
आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल कपड़ा दान करें।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी में आपको उन्नति और मन को शांति मिलेगी।
उपाय- केला और पीली मिठाई किसी गरीब को खिलाएं।
सिंह
व्यापार में आज आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवार में कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आज आपको परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपने परिवार को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।
उपाय- भगवान श्रीराम को तुलसी के दानों की माला अर्पित करें।
कन्या
व्यापार में यदि आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने किसी सहयोगी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, समाज में आज आपकी मानदेय में वृद्धि होगी। आज आपको अपने भाइयों से किसी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।
तुला
आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी खास ध्यान रखेंगे, जिसके कारण परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य में मिलता दिख रहा है।
उपाय- गरीब महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें।
वृश्चिक
आज आप कुछ निवेश भविष्य की योजनाओ पर भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा। आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे। इस संबंध में आज ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों का मूड खराब हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
धनु
आज कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जिनमें आप अपने क्रोध पर काबू रखने में असफल रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है व अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना है। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
मकर
यदि आज व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। नौकरी कर रहे को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज का दिन आपके व्यापार में अचानक से कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिससे आपको लाभ थोडा कम रहेगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाए, तो उसमें टेंशन बिल्कुल ना लें।
उपाय- किसी बूढ़े ब्राह्मण या पुजारी को गेहूं और लाल मिठाई दान करें।
कुंभ
कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण आपका प्यार और गहरा होगा। आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
मीन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं के कारण कोई गलत जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय- पीला रुमाल जेब में रखें।
No comments:
Post a Comment