24 नवम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
24 नवंबर, बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
इस दिन सुबह चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे।
जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आपकी बाचे खिल उठेंगी। व्यापार मे लोगों के प्रति आज आपका नजरिया काफी बदल सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में प्रसन्नता का माहौल रखना होगा। आज आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना होगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और आपको भरपूर लाभ हो।
उपाय- किसी ब्राह्मण को लाल वस्त्रों का दान करें।
वृष
व्यापार के क्षेत्र में आज आपके नए सहयोगी भी बन सकते हैं, जो आपको सफलता देंगे। आज आप का राजनीतिक क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आप की वाहवाही होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का रहेगा। आपकी मन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय- शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
मिथुन
आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके मन में खुशी का भाव रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा।
उपाय- जेब में हरा रूमाल रखें।
कर्क
विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी। आपके कुछ खर्चे अधिक रहेंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यस्तता के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। खाने-पीने से परहेज रखें। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है।
उपाय- किसी मंदिर में साफ-सफाई करें।
सिंह
व्यापार में आज आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। सच्ची निष्ठा से किये कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। अपनी नौकरी और व्यवसाय में आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, तभी आपके कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है। आज का दिन आपके परिवार में सुख समृद्धि का होगा।
उपाय- सूर्यदेव की पूजा करें।
कन्या
व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका परोपकार के कार्य में मन लगेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रतिष्ठा होगी।
उपाय- गरीब बच्चों को कपड़ों का दान करें।
तुला
आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आज आपके भाई से कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक
किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आज का दिन आपके लिए प्रेरणा लेकर आएगा। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके परिवार में सुख व समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी।
उपाय- गाय की सेवा करें, चारा खिलाएं।
धनु
आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आज आपको अपनी नौकरी में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से बचाना होगा, नहीं तो यह झगड़ा कानूनी हो सकता है। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मकर
आज दोपहर तक आपको अपने रुके हुए सभी कार्यों को निपटाना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दिन में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- देवी दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं।
कुंभ
आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। व्यापार व व्यवसाय के लिए यात्रा लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए आसपास की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। मित्र जनों से कोई उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
मीन
सामाजिक व धार्मिक कार्यों में आज आपके रुचि बढ़ी दिखेगी। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस के लिए आपके भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई मे अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।
No comments:
Post a Comment