14 नवम्बर : जानिए आज का दिन कैसे बिताएंगे आप पढ़ें आज का राशिफल में... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 14, 2021

 जय श्री परशुरामजी

14 नवम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 14-11-2021दिन रविवार, हेमंत ऋतु,कार्तिक माह,शुक्ल पक्ष,तिथि एकादशी (प्रातः 6:39 15 नवंबर तक  
 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 4:31 दोपहर तक उपरांत उत्तराभाद्रपद पूर्ण रात्रि,योग हर्षण ,राहुकाल शाम 4:20 से 5:43 तक।

आज का राशिफल

*मेष* – परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है।

 *वृषभ* – प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाद-विवाद से दूर रहें। इसलिए बात कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। समझदारी से काम लें। गुस्सा ना करें, इससे आपके काम में समस्याएं आ सकती है। खुद पर संयम बरतें।

 *मिथुन* – क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा।नए काम में सफलता मिल सकती है। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

 *कर्क*  – व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। अटके हुए काम पूरे होंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

 *सिंह* – झगड़ा करने से बचें। आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।

 *कन्या* – आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है।

 *तुला*  – शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी।परिवार के साथ वक्त बिताएं। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा।

 *वृश्चिक* – साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। यात्रा के योग हैं।

 *धनु*  – असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है।

 *मकर*  – कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें। मानसिक रुप से शांति रहेगी।

 *कुंभ* – मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। खास लोगों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

 *मीन* – खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। रिश्तों में मिठास आएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है ।



गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment