13 नवंबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, November 13, 2021

 जय श्री परशुरामजी

13 नवंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 13-11-2021 शनिवार
 ऋतु हेमंत,कार्तिक माह 
 शुक्ल पक्ष,तिथि दशमी (5:48 रात्रि तक उपरांत एकादशी )
 नक्षत्र शतभिषा 3:25 राहुकालसुबह 9:25 से 10:48 तक

आज का राशिफल

मेष

वाणी पर संयम रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आपका स्वाभिमान भंग होगा। ऑफिस में महिला मित्र से सावधान रहें। आज बहुत भावनाशील रहेंगे, इसलिए किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

 वृषभ

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। वाणी पर संयम रखें। धन खर्च होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

मिथुन

 आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मित्रों के साथ भोजन कर सकते हैं। कारोबार में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे।स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा।

कर्क

भेंट- सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। आनंददायक प्रवास होगा। धनलाभ होगा। दांपत्यजीवन में शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

 सिंह

गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है।

कन्या

व्यापार- धंधे में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा।

तुला 

नौकरी में पदोन्नति के संयोग हैं। परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे।

 वृश्चिक 

थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएं होगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। विदेश में बसनेवाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। संतानों के सम्बंध में चिंता होगी। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे।

 धनु  वाणी और क्रोध पर संयम रखें। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन खर्च में वृद्धि होगी। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकता है।

मकर  

तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा। विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

कुंभ

कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। काम में ही धन खर्च होगा। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा।

 मीन

मानसिक संतुलन बनाए रखें। संतानों के पीछे खर्च करेंगे।चिंतामुक्त दिन बीतेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। संतान सुख में वृद्धि होगी। गुस्से पर काबू रखें। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी।


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।

No comments:

Post a Comment