जय श्री परशुरामजी
11 नवंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
11 नवंबर 2021 गुरुवार , कार्तिक मास का शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 06.49 तक फिर अष्टमी तिथि लग जाएगी. श्रवण नक्षत्र रहेगा 02.59 तक फिर धनिष्ठा नक्षत्र. चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और भगवान सूर्य तुला राशि में विराजमान हैं. अभिजित मुहूर्त का समय होगा सुबह 11.43 से 12.27 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं. राहुकाल का समय होगा 01.26 से 02.47 बजे तक. राहुकाल में माना जाता है कि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाहिए. दिशा शूल रहेगा दक्षिण. इसलिए दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचें.
आज का राशिफल
मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ पैतृक सम्पत्ति विवाद दूर होगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। मैनुफैक्टरिंग सेजुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विवाद से दूर रहें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज अफसर के साथ विवाद हो सकता है। खर्च सावधानी से करें। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी अच्छा समय बितायेंगे। आज किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। लालच से आपको बचना चाहिये। युवाओं की कोशिश कामयाब होगी। नौकरी मिल सकती है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने रूतबे का दुरुपयोग न करें। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से बचें। कोई कीमती सामान खो सकता है। किसी से विवाद होने आशंका है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। जीवनाथी के साथ मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
आपको धन लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। जमीन-सम्पत्ति को लेकर होने वाले विवादों का हल निकलेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज का दिन आपके लिये खुशनुमा रहने वाला है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में नए सौदे होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। बिजी रहने के बावजूद आज घूमने के लिये जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। बेवजह खर्च न करें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
धन संबंधी तनाव दूर होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्राइवेट जॉब वालों को अपनी सर्विस की चिंता हो सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खानपान में लापरवाही न करें। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। पेट से जुड़ी की समस्या हो सकती है।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
दफ्तर में सहयोगी कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। मौसम परिवर्तन से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने प्रयास में कमी न आने दें। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शासकीय काम में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार को आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े सौदे हो सकते हैं। रुकी हुई रकम मिल सकती है। नए काम से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आज का दिन उलझन में बीतेगा। कारोबार में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। मानसिक शान्ति में कमी रहेगी। धन संबंधी समस्या हो सकती है। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। रिश्तेदारों के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। खर्च सावधानी से करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
आज आप निवेश कर सकते हैं। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। कारोबार के लिए ऋण ले सकते है। अपने साझेदारों पर नजर रखें। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपके सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। अचानक यात्रा का प्लान बनेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
युवाओं को नौकरी मिल सकती है। तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। आपको कोई भ्रम में डाल सकता है। अपने विवेक से फैसले लें। यात्रा को टालें। दफ्तर में काफी दबाव रहेगा। बुजुर्गों से बहसबाजी न करें। आपके काम अन्तिम समय में खराब हो सकते हैं। किसी मित्र की वजह से नुकसान हो सकता है। जोखिम न लें। कुसंगति से दूर रहें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा।कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय की मंदी दूर होगी। धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। परिवार से जुड़े सामान खरीदने में आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी से अनबन हो सकती है।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment