लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर बिलासपुर कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी कांग्रेसी भी इस घटना के विरोध में करीब 03 बजे शहर कांग्रेस कमेटी कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए। वहां से जिलाध्यक्ष विजय पान्डेय की अगुवाई में जुलूस निकाला। जुलूस में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। इसके बाद कांग्रेसी कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए नेहरू चौंक होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे यहां जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। और उ.प्रदेश के मुख्यमंत्री को बरखास्त करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
कांग्रेसियोें में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर भी गुस्सा था। कांग्रेसियों ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जिस तरह से मंत्री के बेटे ने किसानों की हत्या की है। वह भाजपा सरकार का अमानवीय चेहरा है।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विजय पान्डेय के साथ बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय, छ.ग.राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी अर्जुन तिवारी, नागेंद्र राय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी,संतोष दूबे समन्वयक प्रभारी ,टाकेश्वर पाटले सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, लक्ष्मी भार्गव उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पुतन दूबे,विजय नामदेव उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,मीन कुमार सचिव ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी व गणेशदत्त राजू तिवारी मीडिया प्रभारी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment