नियमित निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न
ज्योतिष कुमार की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर । आज दिनाँक 26-10-2021 को छत्तीसगढ़ योग आयोग के रायपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्डो में नियमित निःशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत दसवें नियमित निःशुल्क योग कक्षा का शुभारंभ वार्ड नंबर 55 ( रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड ) के कर्माधाम, कृष्णा नगर में मुख्य अतिथि मान. विधायक (रायपुर ग्रामीण) श्री सत्यनारायण शर्मा एवं योग आयोग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की महिलाओ द्वारा सुवा नृत्य कर एवं मुख्य अतिथियों द्वारा कर्मा माता जी पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने निरोग रहने का केवल एक मात्र विकल्प योग को बताया। तथा आमजनो से आग्रह किया कि स्वयं के स्वस्थ्य के लिए योगाभ्यास हेतु समय निकले और हॉस्पिटलों में होने वाले व्यय से अपने परिवार को बचाए। अनेक उदाहरण देते हुए माननीय विधायक महोदय जी ने हर आयु के लोगो से यथासंभव योगाभ्यास करने की अपील की एवं यह भी कहा कि नवीन अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी के आने के बाद आयोग की गति बढ़ रही है।
कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी ( छत्तीसगढ़ योग आयोग ) ने योग को स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक एकता लाने का साधन कहा। माननीय अध्यक्ष महोदय जी ने कहा कि कोरोना काल के भयानक प्रभावों से कई शारीरिक कष्ट आमजनो में देखने को मिल रही है तथा इससे प्रभावित लोगों की औसत आयु भी घट गई है। माननीय अध्यक्ष महोदय जी ने परिजनों से अनुरोध किया कि वो अपने बच्चो की दिनचर्या में योग को शामिल करें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके।
शुभारंभ कार्यक्रम में वार्ड के माननीय पार्षद श्री रवि ध्रुव जी, साहू संघ के अध्यक्ष श्री मेघराज साहू जी, छ. ग. पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा जी, गोंडवाना समिति से श्रीमती विद्यादेवी साहू जी, श्री रवि जी, श्री दिनानाथ वर्मा जी, श्री नारायण जी तथा योग ,
विकासखंड प्रभारी ज्योतिष कुमार,
प्रशिक्षक श्री यादराम साहू जी, श्री सी. एल.सोनवानी जी, श्री लच्छुराम निषाद जी, श्री छबिराम जी, अनिता साहू जी, दुर्गा साहू जी एवं इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या मे आमजन एवं आयोग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment