दुनिया में अहिंसा का शिक्षा देने वाला रास्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज जन्म दिन है
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संचालक /संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
दुनिया में अहिंसा का शिक्षा देने वाला भारत के रास्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 152वीं जयंती है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को महात्मा गांधी के सम्मान में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया जिससे अब गांधी जयंती को दुनिया के अन्य देश अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। महात्मा गांधी ने अपने जीवन भर न सिर्फ अहिंसा की लड़ाई लड़ी बल्कि छुआछूत, जाति प्रथा व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी संघर्ष करते रहे। दुनिया को उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी उनके बड़ी ही श्रद्धा भाव से याद करते हैं। गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को शेयर करें। महात्मा गांधी के अनमोल और प्रेरक विचार किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकते हैं।
No comments:
Post a Comment