सास ने अपनी बहू की कर दी हत्या - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 7, 2021



 सास ने अपनी बहू की कर दी हत्या 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


सूरजपुर । सूरजपुर जिले में सास ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी है। दोनों के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार को भी जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो सास ने बहू की उसी के दुपट्‌टे से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर किया है। मामला सूरजपुर थाना के साहू पारा इलाके का है।


मृतिका के मायके वाले फूट-फूटकर रोते रहे।

आरोपी महिला छत्रमणि ने पुलिस को बताया है कि उसका पिछले एक साल से उसकी बहू पूजा साहू से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह वो आंगन में बैठी ही थी कि फिर से पूजा के साथ उसका विवाद हो गया। छत्रमणि ने पुलिस को बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पूजा का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने क बाद छत्रमणि खुद ही थाने पहुंच गई।


आसपास की भीड़ जमा हो गई।


सूरजपुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरी घटना की सूचना पूजा के मां-बाप को भी दी गई। जिस पर पूजा के मां-बाप भी उसके ससुराल पहुंचे थे। बताया गया जैसे ही पूजा के मां-बाप उसके घर पहुंचे, उन्होंने अपनी बेटी की लाश देखी। बेटी की लाश देखकर वे फूट-फूट कर रोने लगे। इधर, आसपास की भीड़ भी घर पर पहुंच गई।


खबर लगते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पूजा के मायके वालों में इस पूरी घटना को लेकर काफी नाराजगी है। उनका आरोप है कि इस हत्या में उसके ससुराल वालों के और भी लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हम मामले में जांच कर रहे हैं। पुलिस पूजा के घरवालों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।



'जीओ न्यूज' से साभार 

No comments:

Post a Comment