बिल्हा नगर पंचायत के सीएमओ को भारी पड़ा कांग्रेस के पार्षदों से उलझना, विजय पांडे बने नए सीएमओ,मनोज बंजारा सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका मुंगेली कार्यालय में भेजे गये - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 2, 2021



 बिल्हा नगर पंचायत के सीएमओ को भारी पड़ा कांग्रेस के पार्षदों से उलझना, विजय पांडे बने नए सीएमओ,मनोज बंजारा सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका मुंगेली कार्यालय में भेजे गये 

बिल्हा से 'बृज साहू' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिल्हा:- नगर पंचायत बिल्हा के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मनोज बंजारा को कांग्रेस के पार्षदों से उलझना महंगा पड़ा। आज प्रदेश शासन द्वारा जारी एक आदेश के तहत मनोज बंजारा को सहायक राजस्व निरीक्षक मुंगेली कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है वहीं श्री विजय पांडेय को मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के रुप में बिल्हा नगर पंचायत में पदस्थ किया गया है। अपने बिल्हा  पदस्थापना के दौरान मनोज बंजारा द्वारा अनेक तरह के विवादों को जन्म दिया गया। उनके द्वारा जिस तरह द्वेष 

वश कार्रवाई की गई व कार्यायलीन समय भी अनुपस्थित रहना व अवैध वसूली की गम्भीर शिकायतों के आने पर व जनहित के कार्यों की अनदेखी करने इन सभी बातों को प्रदेश शासन ने काफी गंभीरता से लिया है। उनके विवादास्पद कार्यों को लेकर बिल्हा नगर पंचायत में कांग्रेस के पार्षदों  के द्वारा लगातार उनका विरोध किया जा रहा था। संभवत इसकी परिणति यह हुई है कि आज शासन द्वारा 42 अधिकारियों की तबादला सूची में मनोज बंजारा का नाम भी शामिल कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment