31 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, October 31, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

31 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


31अक्टूबर 2021 रविवार, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष,तिथि दशमी,दशमी तिथि 02:27 PM तक उपरांत एकादशी |,नक्षत्र मघा 01:16 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी ,ब्रह्म योग 11:21 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग।राहुकाल 04:21 PM से 05:45 PM तक है।चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष

आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद के चलते तनाव में रहेंगे। दुर्घटना हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

मिथुन

आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज का दिन सामान्य तरीके से बीतेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

किसी विवाद के चलते परेशान हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। साझेदारों से सामंजस्य बना रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। गोपनीय चर्चा सावधानी से करें।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

सकारात्मकता में वृद्धि होगी। जोखिम उठा सकते हैं। नया कारोबार शुरू करेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

शत्रु शांत रहेंगे। विवादित स्थिति से दूर रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। चोट से बाधा संभव है। अनावश्यक खर्च होगा। दफ्तर में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी मित्र के व्यवहार से तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम न लें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

छात्रों को सफलता मिलेगी। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। रूकी हुई रकम वापसम मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। आज प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। तनाव दूर होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। आलस्य न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

दफ्तर में अफसरों से मुलाकात हो सकती है। आपको तरक्की मिलेगी। कोशिश कामयाब रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।  विवाद न करें।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

भौतिक संसाधन जुटाने मेंखर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। शासकीय कार्य काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान हो सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी ।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/997770१806

No comments:

Post a Comment